करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

Anurag Dobhal Net Worth: फेमस यूट्यूबर और 'UK07 Rider' के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अनुराग डोभाल इस समय चर्चा का विषय बन गए हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.

Anurag Dobhal Net Worth: फेमस यूट्यूबर और 'UK07 Rider' के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अनुराग डोभाल इस समय चर्चा का विषय बन गए हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Anurag Dobhal (3)

Anurag Dobhal

Anurag Dobhal Net Worth: सोशल मीडिया स्टार और पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी थे और उनके फैंस यह सब लाइव देख रहे थे. वायरल वीडियो में उनकी कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है. इसी दौरान अचानक गाड़ी का बेलेंस बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई.

Advertisment

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार, अनुराग डोभाल तेज स्पीड में कार चला रहे थे और उसी समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव थे. वीडियो में कार की स्पीड काफी ज्यादा दिखाई दे रही है.लाइव के दौरान वह अपनी मां का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगर वह अगले जन्म में आएं तो उनकी मां उन्हें बहुत प्यार दें. इसके बाद वह कहते हैं कि यह उनकी “आखिरी ड्राइव” है और अचानक गाड़ी को तेज मोड़ देते हैं.

हादसे के बाद घायल हालत में दिखे

हादसे के बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों को उन्हें कार के अंदर से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में वह घायल नजर आ रहे हैं और उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है. जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कुछ दिन पहले शेयर किया था इमोशनल वीडियो

कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर उनकी जान जाती है तो इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे. साथ ही उन्होंने अपने परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया. ऐसे में चलिए हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं. 

लग्जरी बाइक और कारों का है शौक

उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल को बचपन से ही बाइक चलाने का काफी शौक रहा है. उनके पास कई महंगी बाइक और कारों का कलेक्शन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास Kawasaki Ninja H2, BMW S1000RR, BMW R1250 GS Adventure और Suzuki Hayabusa जैसी लग्जरी बाइक्स हैं. कारों में Kia Sonet और Toyota Hilux जैसी गाड़ियां भी शामिल बताई जाती हैं. इसके अलावा उन्हें KTM बाइक्स चलाना भी काफी पसंद है.

कितनी है नेटवर्थ

अनुराग डोभाल एक जाने-माने यूट्यूबर हैं और उनके यूट्यूब चैनल ‘The UK07 Rider’ पर करीब 7.23 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं वह सालाना करीब 1 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 10 से 15 लाख रुपये की कमाई करते हैं.

परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में अनुराग रोते हुए नजर आए थे. उन्होंने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनकी मां-पिता, भाई और अन्य परिवार के लोग होंगे. उनका आरोप है कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है.

पत्नी को लेकर भी कही भावुक बात

अनुराग ने वीडियो में अपनी पत्नी रितिका का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था क्योंकि यह इंटरकास्ट मैरिज थी. अनुराग का कहना है कि अब उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि काश उनकी पत्नी उन पर भरोसा करती और उनके साथ खड़ी रहती.

ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal की टीम ने दिया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट, बताया एक्सीडेंट के बाद कैसी है हालत?

Anurag Dobhal Wife Anurag Dobhal Net Worth Anurag Dobhal
Advertisment