Anurag Dobhal की टीम ने दिया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट, बताया एक्सीडेंट के बाद कैसी है हालत?

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात चलती गाड़ी में सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें कई चोटें आई और वो अस्पताल में एडमिट हो गए. वहीं अब UK07 Rider की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात चलती गाड़ी में सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें कई चोटें आई और वो अस्पताल में एडमिट हो गए. वहीं अब UK07 Rider की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Anurag Dobhal (2)

Anurag Dobhal

The UK07 Rider Anurag Dobhal: यूट्यूबर UKO7 नाम से फेमस अनुराग डोभाल इस समय मौत और जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं. बीती रात उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव आकर कार से सुसाइड करने की कोशिश की. इस हादसे में उनको बहुत गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेरठ के अस्पताल में भरती कराया. डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते उन्हें आईसीयू में रेफर किया. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. साथ ही फैंस ये जानने के लिए बेसर हैं कि उनकी हालत कैसी है. इसी बीच उनकी टीम की ओर से हेल्थ अपेडट दिया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कराया गया है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. 

Advertisment

मैनेजर रोहित ने दी हेल्थ अपडेट

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उनकी हेल्थ अपडेट दी. इस पोस्ट में रोहित ने लंबा चौड़ा नोट लिखा कि फिलहाल अनुराग को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया. हालांकि उन्होंने लोकेशन नहीं बताई कि कहां किया गया. उनका डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. मैं आप लोगों से विनती करता हूं कि आप लोग किसी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें साथ ही उनकी हेल्थ या इससे जुड़ी जानकारी की खबर इसी आधाकिरक हैंडल से शेयर की जाएगी. आप सही जानकारी के लिए इसी पर भरोसा करें और किसी तरह का अनुमान न लगाएं. इसके अलावा उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि इस गंभीर स्थिति में कॉल कर परेशान न करें. ये समय बाइट देने का नहीं है कोई मौत और जिंदगी से लड़ रहा है.

anurag

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ये मामला फैमिली और उनकी वाइफ से जुड़ा हुआ है. 5 मार्च ये मामला सामने आया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर 2 घंटे का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने अपनी फैमिली पर आरोप लगाए कि पिछले एक साल से मेंटल टॉर्चर सहना पड़ रहा है. डोभाल ने कहा कि पैरेंट्स, भाई कलाम और बहन श्रेया ने उन्हें टॉर्चर किया. डोभाल ने आगे बताया कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज थी जिससे फैमिली राजी नहीं थी क्योंकि वो ब्राह्मण हैं और उनकी वाइफ रितिका चौहान राजपूत हैं. अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी मां के नाम ट्रांसफर कर दी थी, ताकि डिवोर्स के केस में एलिमोनी न देनी पड़े.

लेकिन मैरिज के बाद फैमिली ने उन्हें डिसओन कर दिया और प्रॉपर्टी वापस नहीं की. साथ ही घर से भी निकाल दिया और वाइफ रितिका ने उन्हें छोड़ दिया. जिसके बाद वो डिप्रेशन चले गए. उन्होंने इसी वीडियो में सुसाइड करने का जिक्र किया. इसके दो दिन बाद 7 मार्च की रात को अनुराग इंटाग्राम लाइव आए. जिसमें वो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हाईस्पीड गाड़ी चलाते हुए दिखे. उन्होंने खुद की जिंदगी समाप्त करने के लिए कार को हाइस्पीड में क्रैश कर दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. ये हादसा इतना भयानक था कि कार का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके मौजूद लोगों ने तुरंत अनुराग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

Anurag Dobhal Accident Anurag Dobhal Net Worth Anurag Dobhal
Advertisment