फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज हो रही ये जबरदस्त फिल्में

OTT Release This Week: हर हफ्ते की तरह फरवरी का पहला हफ्ता भी OTT लवर्स के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है. तो आइए जानते हैं फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट के बारे में.

OTT Release This Week: हर हफ्ते की तरह फरवरी का पहला हफ्ता भी OTT लवर्स के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है. तो आइए जानते हैं फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट के बारे में.

author-image
Uma Sharma
New Update
OTT Release This Week_

OTT Release This Week

OTT Release This Week: हर हफ्ते की तरह फरवरी का पहला हफ्ता भी OTT लवर्स के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है. जी हां, इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, एक्शन-थ्रिलर, रोमांटिक ड्रामा और पॉलिटिकल ड्रामा तक शामिल हैं. प्रभास की द राजा साब से लेकर डेथ व्हिस्परर 3 और ईवन इफ दिस लव डिसअपीयर्स टुनाइट जैसी सीरीज दर्शकों को खूब एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. तो आइए जानते हैं फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट के बारे में.

Advertisment

किस किसको प्यार करूं 2

कपिल शर्मा फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में मोहन शर्मा के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं. मोहन एक रेस्टोरेंट मालिक है, जिसकी गलती से अलग-अलग धर्मों की तीन महिलाओं से शादी हो जाती है. इंस्पेक्टर डेविड डी’कोस्टा (सुशांत सिंह) उसके पीछे पड़े रहते हैं, जबकि उसका दोस्त हब्बी (मनजोत सिंह) हर मुश्किल में उसका साथ देता है. मोहन अपनी उलझी हुई ज़िंदगी को संभालने की कोशिश करता है और कहानी एक शॉपिंग मॉल में रंगीन क्लाइमेक्स तक पहुंचती है. यह फिल्म फरवरी के पहले हफ्ते में जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं की है.

द राजा साब

प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में प्रभास राजू के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी दादी से बेहद प्यार करता है और उनकी अल्ज़ाइमर की बीमारी से परेशान है. कहानी एक भूतिया पुश्तैनी हवेली और उससे जुड़े परिवार के गहरे राज़ों के इर्द-गिर्द घूमती है. कई ट्विस्ट और टर्न से भरी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन अब OTT पर इसका प्रदर्शन देखने लायक होगा. द राजा साब 6 फरवरी से जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

डेथ व्हिस्परर 3

थिएटर में रिलीज होने के बाद अब डेथ व्हिस्परर 3 OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में नाडेच कुगिमिया याक के किरदार में हैं, जबकि उनकी छोटी बहन यी का रोल नत्चा नीना जेसिका पैडोवन ने निभाया है. जब यी पर आत्माओं का साया आ जाता है, तब याक उसे बचाने के लिए सुपरनैचुरल ताकतों से भिड़ जाता है. यह फिल्म 4 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ईवन इफ दिस लव डिसअपीयर्स टुनाइट

2026 का यह कोरियन रीमेक एक इमोशनल लव स्टोरी है. कहानी सियो-यून (शिन सी-आ) पर आधारित है, जो एंटीरोग्रेड एम्नेशिया से पीड़ित है और हर दिन की यादें भूल जाती है. उसकी ज़िंदगी में जे-वॉन (चू यंग-वू) की एंट्री होती है, जो उसे फिर से खुश रहना सिखाता है. यह रोमांटिक ड्रामा 5 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

पराशक्ति

सुधा कोंगना द्वारा निर्देशित पराशक्ति एक तमिल पॉलिटिकल पीरियड ड्रामा है. फिल्म 1965 में तमिलनाडु में हिंदी थोपने के विरोध में हुए आंदोलनों पर आधारित है. कहानी चेझियान (शिवकार्तिकेयन) नाम के एक आदर्शवादी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होता है. पराशक्ति 7 फरवरी 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

नारी नारी नादुमा मुरारी

इस तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी में शरवानंद आर्किटेक्ट गौतम के किरदार में नजर आएंगे. उसकी ज़िंदगी तब उलझ जाती है जब उसकी मंगेतर नित्या (साक्षी वैद्य) के सामने उसका कॉलेज का अतीत सामने आ जाता है. एक्स-गर्लफ्रेंड दीया (संयुक्ता मेनन) से हुई सीक्रेट शादी कई गलतफहमियों को जन्म देती है, जिससे गौतम को परिवार और अपनी सच्चाई के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. यह फिल्म 4 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

रिलेशनशिप गोल्स

पास्टर माइकल टॉड की बेस्टसेलिंग किताब पर आधारित रिलेशनशिप गोल्स एक रोमांटिक कॉमेडी है. कहानी लीया कैल्डवेल (केली रॉलैंड) की है, जो न्यूयॉर्क के सबसे पॉपुलर मॉर्निंग शो की होस्ट बनने की दौड़ में शामिल होती है. इसे 4 फरवरी से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

द लिंकन लॉयर सीजन 4

पॉपुलर लीगल थ्रिलर द लिंकन लॉयर का चौथा सीजन मिकी हॉलर (मैनुअल गार्सिया-रुल्फो) की वापसी के साथ आ रहा है. इस बार हॉलर की कार में एक लाश मिलने से मामला बेहद गंभीर हो जाता है. FBI की जांच, पुराने केस और निजी ज़िंदगी का दबाव, इन सबके बीच हॉलर को खुद को बेगुनाह साबित करना होगा. यह सीरीज 5 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें: इस दिन उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? यहां होगा वेडिंग रिसेप्शन

ott movies OTT Release This Week
Advertisment