/newsnation/media/media_files/2026/02/11/the-manipur-diaries-2026-02-11-12-04-58.jpg)
The Manipur Diaries Photograph: (@SanojMishraFIlms)
The Manipur Diaries: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) लंबे समय से अपनी पहली फिल्म 'द डायरी आफ मणिपुर' को लेकर चर्चा में हैं. सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. जिसमें बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के भाई की भी झलक देखने को मिली है. यानि एक्टर के भाई भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं. ऐसे में अब हर कोई राजकुमार के भाई के बारे में जानना चाह रहा है.
राजकुमार के भाई का डेब्यू
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव (Amit Rao) भी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. बता दें, अमित राव रंग मंच की दुनिया का जाना माना नाम हैं. उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की और कई रोल निभाए. खासकर रामलीला में भी अमित ने प्रदर्शन किया है. इन सबके दौरान वो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक टीबी केंद्र में काम करते थे. लेकिन एक्टिंग के लिए नौकरी छोड़ दी.
कब रिलीज होगी 'द डायरी आफ मणिपुर'?
'द डायरी आफ मणिपुर', मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर बनाई गई है. फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसी चीजें दिखाई गई है, जिसमें मणिपुर के लोगों को दिखाया गया है. बता दें, फिल्म के डायरेक्टक सनोज मिश्र समाज के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए फेमस हैं. इससे पहले उन्होंने 'काशी टू कश्मीर' और 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' बनाई थी. वहीं, अब 'द डायरी आफ मणिपुर' आ रही है, ये फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल डेट सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- 'Munna Bhai 3' को लेकर राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट, '3 Idiots' के सीक्वल का भी बताया सच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us