/newsnation/media/media_files/2026/02/28/the-kerala-story-2-2026-02-28-08-53-01.jpg)
The Kerala Story 2 Photograph: (Sunshine Pictures)
The Kerala Story Box Office Collection: साल 2023 में आई क्राइम ड्रामा 'द केरल स्टोरी' काफी विवादों में रही थी. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी. वहीं, अब विपुल शाह इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2 Goes Beyond) लेकर आ गए हैं और इसे लेकर भी खूब विवाद हुआ. मामला कोर्ट तक पहुंचा और रिलीज पर स्टे भी लगा. लेकिन फिर भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वहीं, अब इसके पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन
जिस तरह से ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को लेकर विवाद चल रहा था, उस हिसाब से फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी खासी कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ (The Kerala Story Box Office Collection Day 1) कमाए. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपये रहा.
'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद क्यों?
दरअसल, 'द केरल स्टोरी 2' की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन पर अधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके सीन को भड़काऊ बताया गया और मामला कोर्ट में पहुंचा केरल हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया था कि फिल्म पर रोक लगाई जाए, लेकिन डिवीजन बेंच ने उसी दिन अपना फैसला सुनाया जिस दिन फिल्म रिलीज होनी थी और ये फैसला मेकर्स के पक्ष में सुनाया गया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us