Entertainment Highlights: तान्या मित्तल की आवाज में आने वाला है नया भजन, जानें डिटेल्स

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Sezal Chand Thakur & Uma Sharma
एडिट
New Update
Entertainment Highlights

Entertainment Highlights Photograph: (News Nation)

  • Feb 28, 2026 19:34 IST

    Entertainment News Live Updates: तान्या मित्तल की आवाज में आने वाला है नया भजन, जानें डिटेल्स

    Entertainment News Live Updates: बिग बॉस 19 फेम और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) जल्द ही भक्ति संगीत की दुनिया में कदम रख रही हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई में देखा गया जहां उन्होंने अपने पहले भजन की रिकॉर्डिंग की जानकारी साझा की.



  • Feb 28, 2026 18:04 IST

    Entertainment News Live Updates: ससुराल में हुआ रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेलकम

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक दूसरे संग शादी रचाई है. वहीं अब रश्मिका ने खास अंदाज से अपने ससुराल में एंट्री ली है, जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.



  • Advertisment
  • Feb 28, 2026 16:58 IST

    Entertainment News Live Updates: राजपाल यादव ने बनाया अपना नया YouTube चैनल

    Entertainment News Live Updates: राजपाल यादव ने बनाया अपना नया YouTube चैनल



  • Feb 28, 2026 15:51 IST

    Entertainment News Live Updates: लाफ्टर शेफ के सेट पर आइकोनिक लुक में दिखें सेलेब्स



  • Feb 28, 2026 14:42 IST

    Entertainment News Live Updates: अमिताभ बच्चन का पोस्ट हो रहा वायरल

    अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक्स पर ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद हर तरफ लोग इसकी ही बात कर रहे हैं. बिग बी ने लिखा- 'दुनिया के हर कोने में वफादार मर्द मिल जाएंगे लेकिन दुख की बात ये है कि दुनिया गोल है.'



  • Feb 28, 2026 14:35 IST

    Entertainment News Live Updates: रोहित सराफ ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

    रोहित सराफ ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं. रोहित फोटोज में काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं.



  • Feb 28, 2026 14:15 IST

    Entertainment News Live Updates: रोहित सराफ ने वाराणसी में किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

    Entertainment News Live Updates: रोहित सराफ ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं. 



  • Feb 28, 2026 13:34 IST

    Entertainment News Live Updates: तान्या मित्तल बनीं एकता कपूर की हीरोइन

    Entertainment News Live Updates: हाल ही में तान्या मित्तल, एकता कपूर से उनके घर पर मिलने पहुंचीं. इस मुलाकात के दौरान तान्या अपने साथ बकलावा और कई गिफ्ट्स भी लेकर गईं. दोनों ने साथ में एक मजेदार वीडियो बनाया, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एकता कपूर ने तान्या की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि तान्या के अंदर एक बेहद उज्ज्वल भविष्य है और वो जल्द ही एक सफल हीरोइन बन सकती हैं. एकता ने यह भी जाहिर किया कि वो तान्या के साथ एक लंबा और परिवार जैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं.



  • Feb 28, 2026 12:51 IST

    Entertainment News Live Updates: 'रणबाली' के पहले गाना का टीजर आउट

    रश्मिका और विजय  की अपकमिंग फिल्म  'रणबाली' का पहला लुक और पहले गाने  'ओ मेरे साजन' का टीजर जारी कर दिया गया है. 



  • Feb 28, 2026 12:03 IST

    Entertainment News Live Updates: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में बड़ा खुलासा

    मुंबई क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने वाले 'आगरा मॉड्यूल' के शूटर्स को नेपाल से फंडिंग की गई थी.  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसों के लेन-देन के संकेत मिलने के बाद अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं.



  • Feb 28, 2026 10:11 IST

    Entertainment News Live Updates: सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ हुई री-रिलीज

    सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का क्रेज फैंस के बीच अलग लेवल पर देखने को मिल रहा है. 



  • Feb 28, 2026 09:42 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ कमाए. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपये रहा. पढ़ें पूरी खबर-



  • Feb 28, 2026 08:41 IST

    Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने पर क्या बोलीं प्रियंका?

    जय शेट्टी से बातचीत में प्रियंका ने कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री में सबके लिए मुश्किल है. ये राजनीतिक है, नेटवर्किंग पर चलती है और सिर्फ मौजूदा पल पर टिकी रहती है. मुझे लगा जैसे मैं डूब रही थी और अचानक मुझे बाहर निकाल लिया गया और मैं सांस ले सकी.'



  • Feb 28, 2026 08:38 IST

    Entertainment News Live Updates: स्पिरिट से आउट हुआ विवेक ओबेरॉय का लुक

    प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट चर्चा में बनी हुई है. अब इस मूवी से विवेक ओबेरॉय का लुक सामने आया है, जो इंटरनेट पर  वायरल हो रहा है.



  • Feb 27, 2026 20:18 IST

    Entertainment News Live Updates: परिणीति चोपड़ा ने करवाया अपने बेटे Neer का रूम टूर

    Entertainment News Live Updates: Parineeti Chopra अक्सर अपने बेटे नीर से जुड़ी कुछ कुछ तस्वीरें साझा करती रहती हैं. कभी उसके खिलौने, तो कभी उसके कपड़े. इस बार एक्ट्रेस ने अपने बेटे का खूबसूरत कमरा शेयर किया है.



  • Feb 27, 2026 19:37 IST

    Entertainment News Live Updates: जन्नत जुबैर ने शेयर की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें

    Entertainment News Live Updates: रमदान के पाक महीने में अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने इफ्तार पार्टी होस्ट की थी. इसमें जन्नत जुबैर से लेकर भारती सिंह सभी पहुंचे. जन्नत ने इंस्टाग्राम पर इफ्तार पार्टी की कुछ इनसाइट फोटोज शेयर की हैं.



  • Feb 27, 2026 19:08 IST

    Entertainment News Live Updates: अक्षरा सिंह ने खोली खेलारी लाल यादव की पोल

    Entertainment News Live Updates: अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यदाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर.  



  • Feb 27, 2026 18:19 IST

    Entertainment News Live Updates: थलापति विजय की पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका

    Entertainment News Live Updates: साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay की शादीशुदा जीवन में नया भूचाल आ गया है. पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. एक्टर के ऊपर अवैध संबंध बनाने के आरोप लगाए गए हैं.



  • Feb 27, 2026 16:33 IST

    Entertainment News Live Updates: 'सूबेदार' का पूरा म्यूजिक एलबम हुआ रिलीज

    अनिल कपूर की फिल्म  'सूबेदार' का पूरा म्यूजिक एलबम रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म  5 मार्च को प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी.



  • Feb 27, 2026 16:32 IST

    Entertainment News Live Updates: रामायण में लक्ष्मण की भूमिका मिलने को लेकर रवि दुबे ने बताया अद्भुत



  • Feb 27, 2026 16:22 IST

    Entertainment News Live Updates: सुनील पॉल ने उड़ाया कपिल शर्मा के शो का मजाक

    सुनील पॉल ने कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो कमाल के आर्टिस्ट हैं लेकिन उनका शो लंगर की तरह है, जहां आधा पंजाब पड़ा रहता है.



  • Feb 27, 2026 16:16 IST

    Entertainment News Live Updates: शादी के बाद पहली बार इस दिखें रश्मिका-विजय



  • Feb 27, 2026 14:15 IST

    Entertainment News Live Updates: कास्टिंग काउच पर बोलीं आकांक्षा चमोला

    Entertainment News Live Updates: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है. यहां पढ़िए पूरी खबर.



  • Feb 27, 2026 13:40 IST

    Entertainment News Live Updates: सलीम खान को अस्‍पताल में भर्ती हुए 11 दिन हो गए

    Entertainment News Live Updates: सलीम खान को अस्‍पताल में भर्ती हुए शुक्रवार को 11 दिन हो गए हैं. वह कब डिस्चार्ज होंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आ रही है. हां, यह जरूर है कि उनकी सेहत खतरे से बाहर है. हालांकि, वह अभी भी ICU में ही भर्ती हैं. इस बीच लीलावती अस्‍पताल में उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है.



  • Feb 27, 2026 12:39 IST

    Entertainment News Live Updates: सोनम कपूर ने सास के लिए लिखा स्पेशल नोट

    सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया आहूजा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कई फोटोज शेयर कीं.  एक्ट्रेस ने एक खास कैप्शन भी लिखा है.



  • Feb 27, 2026 11:39 IST

    Entertainment News Live Updates: सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी 'हंसी तो फंसी'

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म  'हंसी तो फंसी' री-रिलीज होने वाली है. पीवीआर आईएनओएक्स ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में घोषणा की कि फिल्म 6 मार्च को फिर से रिलीज होगी.



  • Feb 27, 2026 11:12 IST

    Entertainment News Live Updates: आदिवी शेष ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा



  • Feb 27, 2026 10:23 IST

    Entertainment News Live Updates: गौहर खान ने मक्का-मदीना में रिवील किया छोटे बेटे का चेहरा

    गौहर और जैद ने अपने छोटे बेटे फरवान का फेस रिवील  मक्का-मदीना में किया. एक्ट्रेस ने अपने पहले बेटे जेहान का चेहरा भी रमजान में मक्का के सामने ही पहली बार दिखाया था.



  • Feb 27, 2026 09:56 IST

    Entertainment News Live Updates: 'रामायण' की सीता ने की बेटी जूही की शादी

    'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया की बेटी जूही टोपीवाला की शादी हो चुकी है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और दमाद की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की.



  • Feb 27, 2026 09:48 IST

    Entertainment News Live Updates: तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग बनाया बर्थडे

    तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ पोज देती दिखी.



  • Feb 27, 2026 09:12 IST

    Entertainment News Live Updates: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस बड़े पर्दे बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है. फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं.



  • Feb 27, 2026 08:33 IST

    Entertainment News Live Updates:  'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

    शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. ऐसे में अब फिल्म का कलेक्शन 61.55 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 96 करोड़ पहुंच गया है.



  • Feb 27, 2026 08:33 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय की फोटोज देख इमोशनल हुईं कृति

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो को कृति सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और एक खास नोट लिखा. एक्ट्रेस कपल की फोटो देख इमोशनल भी हो गईं.

    Kriti Sanon (3)
    Photograph: (Kriti Sanon (Instagram))



  • Feb 27, 2026 08:31 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय की वेडिंग फोटोज देख इन सितारों ने दी बधाई

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी फोटोज पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है और उन्हें बधाई दी है. अर्जुन कपूर, काजल अग्रवाल, राशी खन्ना, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया, कृति शेट्टी जैसे सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दी.

    Vijay-Rashmika (7)
    Photograph: (Vijay-Rashmika (Instagram))



Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda dhurandhar
Advertisment