/newsnation/media/media_files/2026/02/25/the-kerala-story-2-2026-02-25-11-00-20.jpg)
The Kerala Story 2 Photograph: (Instagram @ulkagupta)
The Kerala Story 2 Censor Board Imposed 16 Cuts: विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों के चक्रव्यूह में फंस गई है. लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ कानूनी लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सेंसर बोर्ड (CBFC) ने कड़े रुख के साथ इसे हरी झंडी दिखा दी है. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी है.
सेंसर बोर्ड की कैंची ने लगाए 16 कट्स
सेंसर बोर्ड ने फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए इसमें 16 महत्वपूर्ण बदलाव और कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने फिल्म के सबसे विवादित और हिंसक सीन्स पर कैंची चलाई है-
- फिल्म में दिखाए गए किसिंग विजुअल्स को 50% तक कम कर दिया गया है, जबकि एक लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड छोटा किया गया.
- रेप के सीन को 20 सेकंड कम किया गया है. इसके अलावा, महिलाओं के साथ मारपीट और सिर पर वार करने वाले सीन में भी कटौती की गई है.
- आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाने वाले विजुअल्स को बदलने का निर्देश दिया गया है.
- तीन स्थानों पर डायलॉग बदले गए हैं और एक शब्द को म्यूट किया गया है. साथ ही, फिल्म को 'सच्ची घटनाओं पर आधारित' बताने वाले डिस्क्लेमर की अवधि 2 मिनट 3 सेकंड और बढ़ा दी गई है, जिसमें वॉइस ओवर भी शामिल होगा.
इन बदलावों के बाद फिल्म की कुल अवधि अब 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड रह गई है.
सियासी घमासान और 'प्रोपैगेंडा' का आरोप
फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त उबाल है. कांग्रेस, सपा और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. वहीं, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'बकवास प्रोपैगेंडा' करार दिया है. उन्होंने फिल्म के निर्देशक कामाख्य नारायण सिंह पर भी तीखा हमला बोला है.
द केरल स्टोरी 2 की रिलीज डेट
फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इसकी किस्मत का फैसला केरल हाई कोर्ट के हाथ में है. बुधवार, 25 फरवरी को अदालत फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखेगी, जिसके बाद यह तय होगा कि फिल्म अपनी तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी या नहीं. कोर्ट उन याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रहा है जिनमें सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है.
द केरल स्टोरी 2 स्टार कास्ट
बता दें कि कामाख्य नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में 'बीफ' खिलाने वाले एक सीन को लेकर सबसे ज्यादा विरोध देखा जा रहा है. अब सबकी नजरें कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.
यह भी देखें- "ऐसा लगता है मानो भगवान...", प्रेमानंद महाराज से मिलकर भक्ति में डूबी पूनम पांडे, बताया कैसा रहा अनुभव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us