The Kerala Story 2 BO Collection: मंडे टेस्ट में गिरी 'द केरल स्टोरी 2', जानें चार दिनों का टोटल कलेक्शन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' ने पहले विकेंड अच्छी कमाई की. लेकिन अब मंडे टेस्ट में गिरावट देखने को मिली है.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' ने पहले विकेंड अच्छी कमाई की. लेकिन अब मंडे टेस्ट में गिरावट देखने को मिली है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
The Kerala Story 2 (3)

The Kerala Story 2 Photograph: (Sunshine Pictures)

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में सफल रही और अच्छी कमाई की. लेकिन अब चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं फिल्म का चार दिनों का टोटल कलेक्शन.

Advertisment

‘द केरल स्टोरी 2’ का मंडे कलेक्शन

'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये से  ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन  4.75 करोड़ की कमाई की. लेकिन अब चौथे दिन यानि पहले मंडे को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 2.65 करोड़ कमाए और अब फिल्म की 4 दिनों में कुल कमाई 12.80 करोड़ रुपये हो गई है.

दुनियाभर में कमाए करोड़ों

वहीं, 'द केरल स्टोरी 2'  के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो ये आंकड़ा  अब तक 15.1 करोड़ पहुंच गया है. भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन जिस तरह से ये कमा रही है, तो ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये अपना बजट निकाल लेगी. खबरों के मुताबिक, फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म के किरदारों की बात करें तो इसमें अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं और लोगों को इन तीनों की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: साउथ एक्ट्रेस संग सनी देओल ने शुरू की फिल्म की शूटिंग; 39वां बर्थडे मना रहीं श्रद्धा

The Kerala Story 2
Advertisment