/newsnation/media/media_files/2025/12/14/entertainment-top-news-live-updates-2025-12-14-08-44-24.jpeg)
- Mar 03, 2026 18:22 IST
Entertainment News Live Updates: करण औजला ने भरा ऑटो ड्राइवर का चालान
Entertainment News Live Updates: सिंगर करण औजला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑटो ड्राइवरों के 22 हजार रुपये के चालान भरते हुए नजर आएं. ऐसे में उनके इस नेक काम की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
- Mar 03, 2026 17:29 IST
Entertainment News Live Updates: खामेनेई की मौत पर शोक जताने वालों पर भड़कीे देवोलीना
Entertainment News Live Updates: ईरान-इजरायल वॉर और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बहस हो रही है. इसी बीच ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके खामेनेई की मौत पर रोने वालों को देवोलीना ने गुस्सा निकाला और उन लोगों को आड़े हाथों लिया. वो लिखती हैं- तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है. हमारे सैनिकों को लेकर तुम फक्र महसूस नहीं करते हो, जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता. तुम आतंकी हमलों को ‘साजिश’ का नाम देते हो. ‘ऑपरेशन’ को ड्रामा कहकर खारिज करते हो. पीड़ितों को ‘प्रॉपेगेंडा’ बताते हो.
- Mar 03, 2026 16:08 IST
Entertainment News Live Updates: दलजीत कौर ने खरीदा नया घर
एक्ट्रेस दलजीत कौर ने मुंबई में खरीदा नया घर. गृहप्रवेश की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
- Mar 03, 2026 15:41 IST
Entertainment News Live Updates: मौनी रॉय और प्रियंका चाहर चौधरी ने खेली होली
- Mar 03, 2026 15:39 IST
Entertainment News Live Updates: अंकिता ने पति संग खेली होली
- Mar 03, 2026 15:27 IST
Entertainment News Live Updates: एक-साथ स्पॉट हुए रश्मिका-विजय
- Mar 03, 2026 15:25 IST
Entertainment News Live Updates: होली के लिए सोनाक्षी ने शेयर किया GRWM वीडियो
- Mar 03, 2026 14:16 IST
Entertainment News Live Updates: मनीषा रानी ने पैप्स के साथ मनाई होली
- Mar 03, 2026 14:01 IST
Entertainment News Live Updates: सोहा अली खान ने बेटी संग खेली होली
- Mar 03, 2026 13:34 IST
Entertainment News Live Updates: दुबई में फंसी ईशा गुप्ता लौटीं मुंबई
- Mar 03, 2026 13:22 IST
Entertainment News Live Updates: एलनाज नौरोजी की जान को खतरा
Entertainment News Live Updates: ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने हाल ही में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने अपनी जान पर खतरा बताया है और कहा है कि वह ईरान में कदम नहीं रख सकतीं. पढ़ें पूरी खबर
- Mar 03, 2026 12:37 IST
Entertainment News Live Updates: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' थिएटर में फिर हो रही रिलीज
कार्तिक आर्यन की ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ 8 साल बाद थिएटर में वापसी करने वाली है. ये फिल्म 6 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी.
- Mar 03, 2026 12:34 IST
Entertainment News Live Updates: 'आया शेर' का हिंदी वर्जन रिलीज
साउथ स्टार नानी की 'द पैराडाइज' के तेलुगु गाने आया शेर के रिकॉर्ड तोड़ धमाके के बाद अब इसका हिंदी वर्जन रिलीज हो गया है.
- Mar 03, 2026 11:36 IST
Entertainment News Live Updates: 'तन्वी द ग्रेट' ओटीटी पर रिलीज
अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
- Mar 03, 2026 11:03 IST
Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत की फोटोज
- Mar 03, 2026 11:00 IST
Entertainment News Live Updates: फरहाना भट्ट पर भड़के हिना खान के पति
फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया था. अब हिना के पति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए शोक मनाता है, जब तक ये बात प्राइवेट हो। लेकिन जब ऐसा पब्लिक में किया जाता है, तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है.' पढ़ें पूरी खबर- - Mar 03, 2026 10:29 IST
Entertainment News Live Updates: रश्मिका और विजय ने स्कूल के बच्चों को दिया बड़ा तोहाफा
शादी के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने एनजीओ देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों की मदद करने का फैसला किया है. उन्होंने ऐलान किया कि वे इन स्कूलों के कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे. पढ़ें पूरी खबर-
- Mar 03, 2026 09:27 IST
Entertainment News Live Updates: पंचायत फेम जितेंद्र कुमार की 'दालिब' का लुक रिलीज
पंचायत फेम जितेंद्र कुमार की ‘दालिब’ का पहला लुक रिलीज किया जा चुका है. पहली बार जितेंद्र एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं और फैंस को उनका लुक काफी पसंद भी आ रहा है.
- Mar 03, 2026 09:12 IST
Entertainment News Live Updates: दुबई में रह रहे विवेक ओबेरॉय ने की ये अपील
विवेक ने लिखा, 'UAE के लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि हेडलाइन्स हैवी फील करवा सकती हैं. लेकिन इस जमीन की फाउंडेशन जो शांति और एक साथ रहने की भावना से बनी है. यहां तक कि हम 200 अलग-अलग देशों से आते हैं, लेकिन हम इस कम्यूनिटी का हिस्सा हैं और एक-दूसरे को एक बड़े परिवार की तरह देखते हैं.' वहीं, उन्होंने UAE सरकार के काम की तारीफ भी की.
To my extended family in the UAE, I know the headlines can feel heavy right now but remember the foundations of this land are built on peace, resilience, and an incredible spirit of togetherness.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) March 2, 2026
Even though we hail from over 200 different nations, we are a part of an incredible… pic.twitter.com/QLb20PmlsS - Mar 03, 2026 09:10 IST
Entertainment News Live Updates: UAE में फंसी एमी विर्क की बेटी और पत्नी
एमी वर्क ने लिखा- 'संयुक्त अरब अमीरात की स्थिति मेरे दिल पर गहरा असर डाल रही है. मेरी पत्नी और छह साल की बेटी वहीं हैं, और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त होना स्वाभाविक है. पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. मैं बहुत मजबूत बच्ची हूं, पापा, चिंता मत करो... यह सुनना किसी पिता को अच्छा नहीं लगता.' पढ़ें पूरी खबर-
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/ammy-virk-1-2026-03-03-09-09-18.jpg)
Photograph: (Ammy Virk (Instagram)) - Mar 03, 2026 08:43 IST
Entertainment News Live Updates: ‘द केरल स्टोरी 2’ का मंडे कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 2.65 करोड़ कमाए और अब फिल्म की 4 दिनों में कुल कमाई 12.80 करोड़ रुपये हो गई है.
- Mar 03, 2026 08:14 IST
Entertainment News Live Updates: 39वां बर्थडे मना रहीं श्रद्धा
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और लुक्स से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है.
- Mar 03, 2026 08:13 IST
Entertainment News Live Updates: साउथ एक्ट्रेस संग सनी देओल ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
सनी देओल ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इसमें एक्टर पहली बार साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को बालाजी गणेश डायरेक्ट करेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us