/newsnation/media/media_files/2026/03/01/the-kerala-story-2-1-2026-03-01-09-05-41.jpg)
The Kerala Story 2 Photograph: (Sunshine Pictures)
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) और अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई थी. फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन तो इसके कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. चलिए जानते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा रही है.
‘द केरल स्टोरी 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को लेकर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवाद चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी कानूनी लड़ाई से फिल्म बाहर निकली और सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले दिन 0.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन (The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2) 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 5.4 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका-इजरायल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us