/newsnation/media/media_files/2026/02/18/the-50-5-2026-02-18-16-11-19.jpg)
The 50 Photograph: (Jio Hotstar)
The 50: रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं.1 फरवरी से शुरू हुए इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें एक्टर्स, सिंगर्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स शामिल हैं. शो में आए दिन टास्क देखने को मिलता था, ऐसे में कुछ हार के शो से बाहर हो गए हैं तो कुछ अभी भी मजबूती से गेम में बने हुए हैं. अब शो के टॉप 20 कंटेस्टेंट और फिनाले को लेकर अपडेट सामने आया है.
टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, टॉप 20 कंटेस्टेंट्स में प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, हामिद बर्कजी, युविका, सिवेत तोमर, मनीषा रानी, रजत दलाल, सिद्धार्थ भारद्वाज, रिद्धि डोगरा, आरुषि चावला, कृष्णा श्रॉफ, लवकेश कटारिया, लक्ष्य, विक्रांत, वंशज सिंह, काका, मिस्टर फैसू, शाइनी, उर्वशी ढोलकिया और अर्चना गौतम शामिल हैं. अब ये तो तय है कि इन कंटेस्टेंट्स में से ही कोई एक द 50 का विनर होने वाला है.
#The50 Top 20 Finalists Confirmed:
— KhabriBhai (@RealKhabriBhai) February 17, 2026
Prince Narula
Shiv Thakare
Yuvika
Hamid Barkzi
Siwet Tomar
Rajat Dalal
Manisha Rani
Sidharth Bhardwaj
Arushi Chawla
Ridhi Dogra
Krishna Shorff
Lakshay
Lovekesh Kataria
Kaka
Vikrant
Vanshaj
Mr. Faisu
Shiney
Urvashi Dholakia
Archana Gautam
कब होगा फिनाले का शूट?
बता दें, अभी तक 'द 50' के सिर्फ 17 एपिसोड्स ही टेलीकास्ट हुए हैं, लेकिन इसके आगे के एपिसोड्स की शूटिंग पहले ही हो चुकी है. ऐसे में अब फिनाले की शूटिंग डेट भी सामने आ गई है. फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द 50' का फिनाले 19 फरवरी को शूट किया जाएगा. हालांकि ये एपिसोड्स बाद में टेलीकास्ट किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी को कौन अपने घर लेकर जाता है.
ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री, अभीरा और मुक्ति के रिश्ते में आ सकती है दरार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us