/newsnation/media/media_files/2026/02/18/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-2026-02-18-14-14-20.jpg)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (Jio Hotstar)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है, जो टीआरपी पर भी छाया है. लेकिन पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है. ऐसे में मेकर्स शो में 8 साल का लीप लेकर आए, लेकिन इससे भी कुछ खास फायदा नहीं देखने को मिला. वहीं, अब मेकर्स ने एक नई एंट्री कराने का फैसला किया है. जिसके बाद इस खबर ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में सीरियल 'छोटी सरदारनी' में नजर आईं एक्ट्रेस अनुजा जैन (Anuja Jain) की एंट्री हो सकती है. शो में अनुजा मायरा और मुक्ति के हॉस्टल की प्रिंसिपल के रोल में नजर आएंगी. शो में आगे देखने को मिलेगा कि मुक्ति और मायरा के बीच झगड़ा होगा, जिस वजह से उनकी प्रिंसिपल काफी नराज होगी और दोनों की लाइफ में कई उथल-पुथल खड़ी करेंगी.
अभीरा-मुक्ति के रिश्ते में दरार?
शो में अनुजा जैन प्रिंसिपल के रोल में तो नजर आएंगी ही, इसके अलावा उनका कनेक्शन मुक्ति से भी होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि अनुजा के आने से अभीरा और मुक्ति के रिश्ते में दरार आ सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और अब देखना दिलचस्प रहेगा कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे क्या ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- YRKKH: इस शख्स के सामने खुलेगी विद्या की पोल, अरमान को अभीरा की याद दिलाएगी दादी सा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us