/newsnation/media/media_files/2026/02/09/divya-agarwal-2026-02-09-12-53-01.jpg)
Divya Agarwal Photograph: (Divya Agarwal (Instagram))
Divya Agarwal Divorce Rumors: एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों रियलिटी शो 'The 50' में नजर आ रही हैं. शो में हर रोज कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ को लेकर गॉसिप मिल रही है. अब हाल ही में दिव्या की शादी चर्चा में आ गई है. शो में भव्या सिंह ने दिव्या की शादीशुदा जिंदगी पर सवाल खड़े कर दिए है और खुलासा किया कि वो अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती है. ऐसे में हर कोई अब अपूर्व के बारे में जानना चाह रहा है.
पति से अलग रह रहीं दिव्या अग्रवाल?
द 50 के लेटेस्ट एपिसोड में भव्या सिंह (Bhavya Singh) और दिव्या के बीच टास्क के बाद झगड़ा हुआ. जिसके बाद भव्या ने दिव्या पर गंभीर आरोप लगाए. भव्या ने कहा-'भीख मांगती है ये लोगों से मुंबई में कि मुझसे मिल लो, मेरे घर आ जाओ. अपने पति से अलग रहती है.' इतना ही नहीं भव्या ने दिव्या को गोल्ड डिगर बताते हुए कहा- 'ये इतनी फेक लड़की है. कोई हैरानी नहीं है कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं.' अब भव्या के इस खुलासे के बाद सबकी जुबान पर यही सवाल है, क्या दिव्या की शादी सच में खतरे में है?
कौन हैं दिव्या के पति?
बता दें, दिव्या अग्रवाल ने दो साल पहले बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी. अपूर्व ने MBA किया है और मुंबई में उनके चार रेस्ट्रां हैं. वाशी में 'द टाइट पब' और सॉय स्ट्रीट नाम से भी उनका रेस्ट्रां हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपूर्व की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है. वहीं, अब दिव्या के अपूर्व से सेपरेशन की खबरें उड़ रही हैं. बता दें, पिछले साल भी दोनों के अलग होने की खबरें आई थी, जिसके बाग दिव्या ने शादी में खटपट की न्यूज को खारिज किया था.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के MMA फाइटर को डेट कर रही जैकी श्रॉफ की बेटी, ‘The 50’ में कबूला- 'मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us