/newsnation/media/media_files/2026/02/09/krishna-shroff-2026-02-09-10-29-31.jpg)
Krishna Shroff Photograph: (Krishna Shroff (Instagram))
Krishna Shroff on Relationship: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा अब रियलिटी शोज की क्विन बन गई. पहले 'खतरों के खिलाड़ी' फिर 'छोरियां चली गांव' और इन दिनों 'The 50' में नजर आ रही हैं. शो में कृष्णा काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसी बीच उन्होंने अपनी पर्शनल लाइफ को लेकर बात की. कृष्णा ने खुलासा किया कि वो अफगानिस्तान के MMA फाइटर को डेट कर रही है. साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में काफी कुछ बताया. चलिए जानते हैं.
कौन है कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड?
‘The 50’ पर नतालियआ से बातचीत में कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी (Abdul Azim Badakhshi) है और वो साल 2020 से रिश्ते में हैं. कृष्णा ने बताया कि साल 2020 से दोनों ने बातचीत की और फिर 2021 के मई में वो उनसे पहली बार मिली. कृष्णा ने कहा- '8 महीने बात करने के बाद एक दिन उन्होंने कहा कि मैं तुमसे मिलने आना चाहता हूं. मैंने हां कह दिया.' कृष्णा ने ये भी बताया कि उन्हें स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं. उन्होंने कहा- 'मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं. वह अल्फा मेल हैं. उन्होंने मुझे चैलेंज किया था.'
कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी?
कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी के नाम का खुलासा करने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन हैं. तो बता दें कि अब्दुल अजीम बदख्शी, अफगानिस्तान के प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं. वहीं, कृष्णा और अब्दुल एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे हैं और दोनों के परिवार भी एक दूसरे से खुश हैं. बता दें, कृष्णा का करियर भी फिटनेस और एमएमए से जुड़ा है. 2019 में उन्होंने अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर के साथ ‘एमएमए मैट्रिक्स’ जिम शुरू किया था. हालांकि इस समय कृष्णा रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- Kritika Kamra Net Worth: कृतिका कामरा से अमिरी में 5 गुना आगे हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति, जानें दोनों की नेटवर्थ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us