Kritika Kamra Net Worth: कृतिका कामरा से अमिरी में 5 गुना आगे हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति, जानें दोनों की नेटवर्थ

Kritika Kamra Net Worth: कृतिका कामरा एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर संग रिलेशन में हैं. अब दोनों की शादी की खबरें उड़ रही है. ऐसे में जानते हैं इनकी नेटवर्थ के बारे में-

Kritika Kamra Net Worth: कृतिका कामरा एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर संग रिलेशन में हैं. अब दोनों की शादी की खबरें उड़ रही है. ऐसे में जानते हैं इनकी नेटवर्थ के बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Kritika Kamra-Gaurav Kapoor

Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Photograph: (Kritika Kamra (Instagram))

Kritika Kamra Net Worth: एक्ट्रेस कृतिका कामरा पिछले कुछ समय से अपने काम से ज्यादा डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) संग अपना रिश्ता कंफर्म किया था और दोनों को साथ में कई बार देखा जा चुका है. अब डेटिंग की खबरों के बीच कृतिका और गौरव की शादी चर्चा में आ गई है. ऐसे में जानते हैं, दोनों की नेटवर्थ के बारे में-

Advertisment

7 साल बड़े एक्टर से करेंगी शादी?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका कामरा (Kritika Kamra) 7 साल बड़े एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर  गौरव कपूर संग शादी करने जा रही हैं. कहा जा रहा है कि ये शादी मुंबई में इस साल मार्च के अंत में या अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है. कहा तो ये भी जा रहा है कि ये शादी प्राइवेट होने वाली है, केवल परिवार और कुछ करीबी लोग ही इसमें शामिल होंगे. हालांकि अभी तक शादी की तारीख से पर्दा नहीं उठ पाया है और ना ही दोनों की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म किया गया है. 


अमिरी में 5 गुना आगे हैं  गौरव कपूर

कृतिका कामरा की कुल संपत्ति करीब 10-12 करोड़ रुपये  है. एक्ट्रेस कीकमाई काजरिया एक्टिंग, पेड प्रमोशन और ब्रांड एंडोर्सडेमेंट्स है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, एक्ट्रेस हर साल लगभग 1.5 करोड़ कमाती हैं. कृतिका  इन दिनों ओटीटी और फिल्मों में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की लेटेस्ट रिलीज में 'तांडव', 'बंबई मेरी जान' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी सीरीज शामिल है. वहीं, गौरव की बात करे तो वो इस समय क्रिकेट से जुड़े सारे टूर्नामेंट्स को होस्ट करने के साथ-साथ कॉमेंट्री भी करते हैं, उनकी नेटवर्थ करीब 40-56 करोड़ रुपये है, जो कृतिका के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा के बाद इस क्रिकेट प्रेजेंटर को दिल दे बैठीं कृतिका कामरा? क्यूट मोमेंट्स की फोट की शेयर

gaurav kapur Kritika Kamra
Advertisment