/newsnation/media/media_files/2026/02/19/chahat-pandey-khanzaadi-2026-02-19-10-17-47.jpg)
Chahat Pandey-KhanZaadi Photograph: (Jio Hotstar)
Khanzadi on Chahat Pandey: इस समय रियलिटी शो 'द 50' काफी धमाल मचा रहा है. शो में कंटेस्टेंट के बीच गेम तो देखने को मिल ही रहा है, साथ ही इनके बीच खूब झगड़े भी हो रहे हैं. इनमें से सबसे ज्यादा खानजादी और चाहत पांडे की लड़ाई सुर्खियों में रही. अब खानजादी शो से बाहर हो गई हैं और उन्होंने चाहत पांडे पर कई आरोप लगाए हैं.
खानजादी ने चाहत पर लगाए कई आरोप
खानजादी ने हाल ही में कई मीडिया प्लेटफॉर्म को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने शो में चाहत पांडे संग हुए झगड़ा पर बात की. उन्होंने बताया कि चाहत ने शो में झूठ बोलकर लोगों ने दोस्ती की और उन्हें फंसाया. दूसरी ओर खानजादी ने ये भी बताया कि चाहत ने उनके और रजत के रिश्ते लेकर कई सवाल उठाए. खानजादी ने कहा- ' मेरी बॉन्ड रजत से अच्छी हुई तो उसे बुरा लगा, उसने मुझसे कहा तुम्हें वो चाहिए. लेकिन उसे रचत उसे चाहिए था.'
चाहत ने किया भद्दा इशारा?
इतना ही नहीं, खानजादी ने इस दौरान बड़ा खुलासा किया कि चाहत ने अपने हाथों से उन्हें भद्दा इशारा भी किया. खानदान रूकी नहीं और उन्होंने चाहत के जेल जाने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वो जेल जा चुकी है. बता दें, दोनों के बीच ये झगड़ा इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं, खानजादी के आरोपो पर अभी तक चाहत का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- The 50: शो के टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, इस दिन शूट हो सकता है ग्रैंड फिनाले?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us