/newsnation/media/media_files/2026/03/06/thalapathy-vijay-trisha-krishnan-2026-03-06-11-23-40.jpg)
Thalapathy Vijay Trisha Krishnan
Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Viral Video: सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं. जी हां, पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से तलाक की अफवाहों के बीच अब एक और विवाद खड़ा हो गया. जब विजय और त्रिशा एक ही कार से AGS एंटरटेनमेंट के फैमिली वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे. जिसके बाद संगीता के फैंस ने विजय पर बेवफाई करने का आरोप लगाने लग गए. विजय के फैंस इससे पहले उन्हें डिफेंड कर रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें भी शक होने लगा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कहीं सच तो नहीं है?
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर फैंस विजय के प्रति अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं कि उन्हें कोई शर्म नहीं है जो पहले हमारा रोल मॉडल हुआ करता था आज उसी शख्स ने हमें निराश किया है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि चुनावों को लेकर पब्लिटी स्टंस हो सकता है. हालांकि अभी तक विजय ने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है.
एक साथ नजर आए थलापति विजय और तृषा
दरअसल, थलापति विजय और संगीता सोर्नलिंगम की शादी 1999 में हुई थी. अब शादी के 27 साल बाद बात तलाक तक पहुंच गई, क्योंकि उनकी पत्नी संगीता ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगया. कोर्ट में उनके खिलाफ केस भी किया. संगीता ने डिवोर्स पिटीशन में कई गंभीर आरोप लगाए कि विजय का फिमेल को-एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. उन्होंने कई बार विजय से इस अफेयर को खत्म करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा.
This is tooooo much guys ..
— RJ (@sathyarj8) March 5, 2026
For this only ..he will loose for sure ..#TVK 👎👎 #ThalapathyVijay𓃵 😱#JanaNayaganpic.twitter.com/KHDCM7QmWs
अब डिवोर्स फाइल करने के 7 दिन बाद एक और ताजा कंट्रोवर्सी हो गई. जब विजय और तृषा ने एक साथ वेडिंग में एंट्र ली और अफेयर की चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया. इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं वो को-एक्ट्रेस तृषा तो नहीं, जिनके साथ विजय का एक्सट्रा मरेटिल अफेयर चल रहा है?
मैचिंग ट्रेडिशनल आउटफिट पहने आए नजर
आपको बता दें कि गुरुवार को 'एजीएस' के मेकर कलपथी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा गोल्डन बीज कलर के मैचिंग ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए दिखे. विजय ने गोल्डन शर्ट के साथ वेस्टी डाल रखी थी. तो वहीं, तृषा ने गोल्डन साड़ी और रेड ब्लाउज पहना हुआ था. दोनों एक साथ कार से उतरे और बुके हाथ में लेकर स्टेज पर गए. उन्होंने नयूली मैरिड कपल को बधाई दी और साथ में फोटो भी खिचवाए. इतना ही नहीं, दोनों एक साथ बाहर भी आए. ऐसे में अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि डिवोर्स की खबरों के बीच दोनों की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस थी.
செம ஸ்மார்ட் இருக்க அண்ணா நீ @actorvijay 🫶#ThalapathyVijay𓃵#TVKVijaypic.twitter.com/NyQMwmdS0v
— Sunil-TVK ❤️💛 (@vijaysunil012) March 5, 2026
नेटिजन्स का रिएक्शन
विजय और तृषा का एक साथ शादी में आना फैंस को चौका रहा है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "एक कार में साथ आना मतलब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के रूमर्स ट्रू साबित हो गए." वहीं, एक शक्स ने विजय को टैग कर लिखा कि, "Zero Shame." इसके साथ ही दूसरे ने लिखा कि, "लोग इस तरह की हरकत को कैसे डिफेंड कर सकते हैं." इसके अलाव कुछ लोगों का कहना है कि फैमिली, वाइफ और बच्चों का कोई सम्मान नहीं है अगर यहीं हरकत संगीता करती तो क्या विजय सहमत होते? इंटरनेट पर इस विवाद को लेकर विजय के खिलाफ नेगेटिव कमेंट्स ज्यादा है जबकि पॉजिटिव कब कम हैं. विजय के सपोर्ट में एक शख्स ने लिखा कि अगर विजय को तृषा से सच्चा प्यार है तो इसमें गलत क्या है?
One of the most shocking and unexpected sightings! #Vijay and #Trisha Krishnan attending a wedding together. 😱😱😱
— 🎞 KOLLYWOOD ⭐️ (@KollywoodStar_) March 5, 2026
Internet can’t keep calm…
Viral video loading!#ThalapathyVijay𓃵#TrishaKrishnan
pic.twitter.com/BbXQBpyCzf
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us