/newsnation/media/media_files/2026/03/06/t20-world-cup-semi-final-2026-2026-03-06-10-22-50.jpg)
IND vs ENG
Bollywood on IND Vs ENG: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. यह रोमांचक मुकाबला Wankhede Stadium मुंबई में खेला गया, जहां दर्शकों को रनों से भरा हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. तो वहीं जवाब में इंग्लैंड की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को सात रन से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई और पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया. इसी कड़ी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया है. जी हां, अक्षय कुमार से लेकर सोनू सूद और करीना कपूर तक ने इस जीत को सेलिब्रेट किया है. तो चलिए आपको बताते हैं किसने क्या-क्या कहा?
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने का पोस्टर शेयर किया और दिल वाले इमोजी के साथ टीम को बधाई दी.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/06/kareena-kapoor-2026-03-06-10-49-11.jpg)
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, “ऐसे ही आप फाइनल की ओर बढ़ते हैं. क्या जीत है, टीम इंडिया.”
That’s how you march towards the finals 🇮🇳🏏 What a win, Team India! pic.twitter.com/hV2NBCduSj
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 5, 2026
सैयामी खेर
एक्ट्रेस सैयामी खेर ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “फाइनल आ रहा है! कैच से मैच जीते जाते हैं. ब्रूक ने संजू का कैच छोड़ा और संजू ने उसका पूरा फायदा उठाया. अक्षर का शानदार कैच और बुमराह का ट्रेडमार्क स्पेल देखने लायक था.”
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/06/ind-vs-eng-2026-03-06-10-49-49.jpg)
सोनू सूद
सोनू सूद ने लिखा, “मेरा भारत महान. 1.4 बिलियन दिल इस जीत का जश्न मना रहे हैं… अब बस कप घर आने वाला है.”
मेरा भारत महान 🇮🇳
— sonu sood (@SonuSood) March 5, 2026
1.4 Billion hearts celebrating this win.#Teamindia#T20WorldCup#ENGvsIND#finalpic.twitter.com/sHUG0Tjxkx
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “ये मेरा इंडिया! भारत माता की जय, जय हिंद.”
Ye mera Indiaaaaaaa! Bharat Mata Ki Jai! Jai Hind! ❤️❤️❤️😍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #WorldCup#Cricketpic.twitter.com/g7yw80CrUq
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 5, 2026
अनिल कपूर
मैच देखने स्टेडियम पहुंचे अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “Finals unlocked! Let’s go Team India.”
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/06/anil-kapoor-2026-03-06-10-50-12.jpg)
भारत की इस जीत से पूरे देश में उत्साह की लहर है और अब सभी की नजरें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं.
कितनी बार फाइनल में पहुंचा है भारत?
टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. जी हां, भारतीय टीम इससे पहले 3 बार टी-20 विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. आपको बता दें, फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. वह टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.
ये भी पढ़ें: US-Iran युद्ध के बीच सोनू सूद ने फिर उठाया लोगों की मदद का जिम्मा, जानें कहां से इतनी कमाई कर रहे एक्टर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us