/newsnation/media/media_files/2026/03/05/sonu-sood-4-2026-03-05-16-32-47.jpg)
Sonu Sood Photograph: (Sonu Sood (Instagram))
Sonu Sood Net Worth: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले सोनू सूद लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. अपनी एक्टिंग के अलावा सोनू गरीबों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं. कोरोना काल के बाद एक्टर ने लाखों लोगों की मदद की, इसकी वजह से उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने लोगों की मदद करने वाले ये एक्टर आखिर खुद कितनी संपत्ति के मालिक हैं. तो चलिए जानते हैं, इनकी नेटवर्थ-
दुबई में फंसे लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद
यूएस-इजरायल का ईरान के साथ तनाव (US-Israel Attack Iran) जारी है. इसका असर मिडिल ईस्ट में काफी दिख रहा है और ईरान लगातार दुबई समेत मिडिल ईस्ट पर अटैक कर रहा है. इस वजह से कई भारतीय है जो दुबई में फंसे हैं. ऐसे में अब सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा- 'सभी को नमस्ते. जो कोई भी इस संकट की वजह से दुबई में फंसा हुआ है, हम बस आपको बताना चाहते हैं कि आपके पास रहने के लिए जगह है. हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको मुफ्त में रहने की जगह मिले.
War has left many travelers stranded in Dubai.
— sonu sood (@SonuSood) March 5, 2026
If you or someone you know has nowhere to stay, we are offering safe accommodation free of cost.
No nationality. No conditions. Just humanity.
DM us on Instagram if you need help.
@dugastaproperties
Please share so this reaches… pic.twitter.com/TDDr9st79M
दुनियाभर के लोगों की करेंगे मदद
सोनू सूद ने बताया कि वो सिर्फ भारतीय नहीं दुनियाभर के लोगों की मदद करेंगे. वीडियो में उन्होंने आगे कहा- 'जो लोग भी चाहे वो हिंदुस्तानी हों या किसी भी राष्ट्रीयता के लोग दुबई में फंसे हुए हैं, प्लीज मुझे इंस्टाग्राम पर DM कीजिए. हम पक्का करेंगे कि जब तक आप अपने देश वापस नहीं लौट जाते, तब तक आपको मुफ्त में रहने की जगह मिले.' वहीं, उन्होंने वीडियो के कैप्शन में भी लोगों से मैसेज करने को कहा. उन्होंने लिखा- ' कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं, बस इंसानियत. अगर आपको मदद चाहिए तो हमें Instagram पर DM करें. प्लीज शेयर करें ताकि यह किसी जरूरतमंद तक पहुंचे.'
कितनी हैं एक्टर की नेटवर्थ?
बता दें, साल 2020 में कोरोना काल के समय जब लॉकडाउन लग गया था तो सोनू सूद कई गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे. उन्होंने लोगों को उनके घर पहुंचाने में तो मदद की ही थी. इसके अलावा उन्होंने लोगों को इलाज और राशन तक मुहैया करवाया था. एक्टर आज भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं. एक्टर "सूद चैरिटी फाउंडेशन" के नाम से एनजीओ चलाते हैं, जिसके जरिए वो लोगों की मदद करते हैं. सोनू सूद आज करोड़ों कमाते हैं, वो ना केवल फिल्मों से बल्कि विज्ञापनों, रियलिटी शोज से भी तगड़ी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ (Sonu Sood Networth) 135 से 140 करोड़ रुपए है.
ये भी पढ़ें- Anurag Dobhal: 'अर्श से फर्श' पर पहुंचा ये फेमस यूट्यूबर, मां-बाप पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us