'मैं संभाल लूंगा', Thalapathy Vijay ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, सरेआम कह डाली ये बात

Thalapathy Vijay Broke His Silence on Divorce Rumours: एक्टर थलपति विजय इन दिनों पत्नी संगीता सोरनलिंगम के साथ चल रहे तलाक के विवाद को लेकर खबरों में हैं. वहीं उन्होंने हाल ही में इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है.

Thalapathy Vijay Broke His Silence on Divorce Rumours: एक्टर थलपति विजय इन दिनों पत्नी संगीता सोरनलिंगम के साथ चल रहे तलाक के विवाद को लेकर खबरों में हैं. वहीं उन्होंने हाल ही में इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Thalapathy Vijay (4)

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay Broke His Silence on Divorce Rumours: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के साथ चल रहा तलाक विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है और यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच थलपति विजय ने एक कार्यक्रम के दौरान इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है. 

Advertisment

दिसंबर 2025 में दाखिल हुई तलाक याचिका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2025 में संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी. याचिका में उन्होंने विजय पर मानसिक प्रताड़ना और एक्सट्रामैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. लंबे समय से चल रही अनबन के बाद यह मामला अब अदालत तक पहुंच गया है.

थलपति विजय ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने वाले विजय ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी. एक ‘वुमन्स मीट’ कार्यक्रम में फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निजी जीवन से जुड़ी अफवाहों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है.
विजय ने कहा, “मेरे आस-पास जो समस्याएं चल रही हैं, वे आपके समय के लायक नहीं हैं. मैं उन्हें खुद संभाल लूंगा. मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब मैं आप लोगों को मेरी वजह से तनाव में देखता हूं.” उनके इस बयान से साफ है कि वह इस मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहते हैं.

संगीता की नई अंतरिम याचिका

तलाक की प्रक्रिया के बीच संगीता सोरनलिंगम ने अदालत में एक नई अंतरिम अर्जी भी दाखिल की है. उन्होंने अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए चेन्नई के ‘कैसुअरीना ड्राइव’ स्थित घर में रहने की अनुमति मांगी है. संगीता ने अदालत को बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने कानूनी कार्रवाई की तो उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाएगा. इसलिए उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि कम से कम मामले की सुनवाई पूरी होने तक उन्हें उसी घर में रहने का अधिकार दिया जाए.

मानसिक प्रताड़ना और अफेयर के आरोप

अपनी मुख्य याचिका में संगीता ने दावा किया है कि उन्हें वर्ष 2021 में विजय के किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ कथित संबंधों के बारे में पता चला था. उनके अनुसार, इसके बाद भी विजय उस अभिनेत्री से मिलते रहे और विदेश यात्राओं पर साथ जाते रहे. संगीता का कहना है कि इससे उन्हें और उनके बच्चों को सामाजिक शर्मिंदगी और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी.

तृषा कृष्णन का नाम चर्चा में

इस पूरे विवाद के बीच जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम भी सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों के कथित रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में विजय और तृषा को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था, जिसके बाद अफवाहों को और बल मिला. इसके अलावा, विजय के एक बॉडीगार्ड द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक क्रिप्टिक पोस्ट को भी कई लोग इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं.

अदालत की अगली सुनवाई

चेंगलपट्टू अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थलपति विजय को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है. इस हाई-प्रोफाइल तलाक मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है. वहीं फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग अब इस तारीख का इंतजार कर रहे हैं, जब अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सामने आएंगी और मामले की स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी. 

ये भी पढ़ें: 103 किलो वजन और भद्दे कमेंट्स, जब इस एक्टर की हो गई थी बुरी हालत, फिर 'वली मोहम्मद' बनकर ऐसे किया कमबैक

Trisha Krishnan sangeeta sornalingam Thalapathy Vijay
Advertisment