/newsnation/media/media_files/2026/03/08/fardeen-khan-2026-03-08-12-53-05.jpg)
Fardeen Khan
Fardeen Khan Birthday: बॉलीवुड में 'चॉकलेट बॉय' के नाम से फेमस फरदीन खान के लिए आज का दिन बेहद खास है. जी हां, आज 8 मार्च को एक्टर अपना बर्थडे मना रहे हैं. दिवगंत बॉलीवुड स्टार फिरोज खान और सुंदरी खान के घर 8 मार्च 1974 को मुंबई में फरदीन खान का जन्म हुआ था. स्टारकिड होने के बावजूद फरदीन के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था. उनकी एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. जिससे वह बहुत निराश हुए और उनका वजन 103 किलो तक बढ़ गया था. दुनिया उन्हें पूरी तरह भूल गई थी. हालांकि उन्होंने 15 साल बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म से कमबैक किया जो कामयाब रही. इसके बाद फरदीन फिर चर्चा में आ गए और लोगों का उन्हें भरपूर प्यार मिलने लगा.
कई फिल्मों में काम करने के बाद भी नहीं मिली कामयाबी
ज्यादातर लोगों की यह आम राय है कि इंडस्ट्री से होने की वजह से फिल्मों में काम आसानी से मिल जाता है. हालांकि यह बात पूरी तरह सच नहीं है. इसका एक जीता-जागता उदाहरण खुद फरदीन खान हैं क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें उस रहे कि कामयाबी नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी. चॉकलेट बॉय फरदीन ने साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया लेकिन उनकी यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई. हालांकि उन्हें इस फिल्म से पहचान तो मिली लेकिन स्टार का दर्जा नहीं मिला. इंडस्ट्री से होने और लुक की बदौलत उन्हें आगे भी काम मिलता रहा. लेकिन किस्मत ने उनका फिर भी साथ नहीं दिया.
लगातार फ्लॉप फिल्में
सन 2000 में उनकी दूसरी फिल्म 'जंगल' बड़े पर्दे पर आई. लेकिन यह फिल्म भी उनके करियर को उड़ान देने में नाकाम रही. इसके अलगे साल 2001 में 'प्यार तूने क्या किया', 'लव के लिए कुछ भी करेगा' और 'हम हो गए आपके' ये तीनों फिल्म भी फ्लॉप हो गई. इतना ही नहीं 'हम हो गए आपके' फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. ऐसे ही लगातार उनकी कई फिल्म फ्लॉप रही. 2004 तक उनकी करीब 10 फिल्में कुछ खास नहीं कर पाई थी.
नो एंट्री रही सुपर हिट
साल 2005 में फरदीन खान की नो एंट्री फिल्म आई जो बड़े पर्दे पर सुपर हिट रही. ये फिल्म मल्टी स्टारर थी जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा लाइमलाइट नहीं मिली. बहरहाल, उनके करियर में सुपरहिट फिल्म शामिल हो गई. सालों से हताश एक्टर को थोड़ी राहत मिली. फरदीन ने जो सोचा था वैसा नहीं हुआ क्योंकि फ्लॉप फिल्मों का दौर फिर शुरू हो गया.
फिर शुरू हुआ फ्लॉप फिल्मों का दौर
नो एंट्री के बाद फरदीन का करियर ग्राफ से फिर नीचे आने लगा. इसके बाद करीब उनकी 10 फिल्में असफल रहीं. उनकी 'हे बेबी' फिल्म कामयाबी रही. लेकिन उन्हें कामयाबी से ज्यादा असफलता ज्यादा मिली. आखिरकार 2010 में दूल्हा मिल गया फिल्म के बाद उन्होंने चकाचौंध की दुनिया से ब्रेक ले लिया.
दुनिया ने भुला दिया
1998 से 2010 तक फरदीन ने 26 फिल्मों में काम किया. जिसमें लगभग 6 फिल्म कामयाब रही और बाकी की फ्लॉप रही. फिल्मी दुनिया से दूर उन्होंने लंदन में अपनी वाइफ के साथ बसने का मन बना लिया और 15 साल तक इंडस्ट्री से दूर रहे. इसी दौरान दुनिया ने उन्हें भुला दिया.
103 किलो तक बढ़ा वजन
इसी बीच 2016 में इंटरनेट पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने सब को हैरान कर दिया कि जो शख्स एक समय में चॉकलेट बॉय' हुआ करता था. आज उसका वजन 103 किलो हो गया. इसी दौरान लोग इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल कने लगे उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोग उन्हें भद्दे कमेंट करते उनके मोटोपे को लेकर. जिससे उन्हें खुद से नफरत होने लगी. उन्होंने बताया वो दौर उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कने लगे थे.
वली मोहम्मद' बनकर ऐसे किया कमबैक
15 साल इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद साल 2025 में फरदीन ने बॉलीवुड में एक बार फिर अपना हाथ आजमाया. लेकिन इस बार उन्होंने ओटीटी को चुना. फरदीन संजय लीला भंसाली की हीरामंडी सीरीज का हिस्सा बने. जिसमें उन्होंने वली मोहम्मद का किरदार निभाया जो लोगों को बहुत पसंद आया. हीरामंडी की सफलता के बाद इस तरह फरदीन का कमबैक हुआ.
ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us