थलपति विजय के बॉडीगार्ड ने कन्फर्म किया तृषा कृष्णन संग एक्टर का रिलेशनशिप? पोस्ट शेयर कर कह डाली ये बात

Thalapathy Vijay Bodyguard Post: थलपति विजय के बॉडीगार्ड के एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. तो चलिए इस बारे में आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

Thalapathy Vijay Bodyguard Post: थलपति विजय के बॉडीगार्ड के एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. तो चलिए इस बारे में आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
trisha krishnan vijay thalapathy

trisha krishnan vijay thalapathy

Thalapathy Vijay Bodyguard Post: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, एक तरफ उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के साथ तलाक की खबरें सामने आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ उनके कथित अफेयर की चर्चा तेज हो गई है. इन चर्चाओं को और हवा तब मिली, जब हाल ही में विजय को तृषा के साथ एक इवेंट में साथ देखा गया. इसी बीच अब एक्टर के बॉडीगार्ड के एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. तो चलिए इस बारे में आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. 

Advertisment

बॉडीगार्ड के पोस्ट से बढ़ी चर्चाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अब अफवाहों से ऊपर उठने का समय आ गया है.” इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी लगाई थी. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो चुका था.

vijay (1)

इसके बाद अरुण सुरेश ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें विजय दिल का इशारा करते हुए नजर आ रहे थे. यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगाने लगे कि यह पोस्ट विजय और तृषा के कथित रिश्ते की ओर इशारा कर रहा है.

trisha

शादी में साथ दिखे विजय और तृषा

हाल ही में 5 मार्च को चेन्नई में आयोजित एक शादी समारोह में विजय और तृषा एक साथ पहुंचे थे. दोनों की एंट्री ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में विजय हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आए, जबकि तृषा उनके पीछे गाड़ी से उतरकर उनके साथ चलती दिखीं.

दोनों का मैचिंग लुक भी चर्चा का विषय बना. इवेंट में शामिल होने के बाद वे साथ ही वहां से रवाना भी हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.

संगीता ने कोर्ट में दायर की तलाक याचिका

रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता सोरनलिंगम ने दिसंबर 2025 में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी. उन्होंने अपने पति थलपति विजय पर धोखा देने और किसी अभिनेत्री के साथ कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे. हालांकि, अब तक इन खबरों को लेकर न तो विजय और न ही संगीता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

27 साल पुरानी शादी

थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम की शादी 1999 में हुई थी. बताया जाता है कि संगीता पहले विजय की फैन थीं और बाद में दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली. फिलहाल तलाक और अफेयर की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जारी है, लेकिन इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं तृषा कृष्णन? जिनकी थलापति विजय संग हो रही अफेयर की चर्चा, जानें एक्ट्रेस की पूरी डिटेल

Trisha Krishnan Thalapathy Vijay
Advertisment