करण-तेजस्वी से लेकर अर्जुन बिजलानी तक, टीवी के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगे ये स्टार्स

TV Stars Netflix Series: टीवी के बाद अब कई स्टार्स ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में-

TV Stars Netflix Series: टीवी के बाद अब कई स्टार्स ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Web Series

Web Series Photograph: (Netflix)

TV Stars Netflix Series: आज के समय में ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसमें ढेर सारा कंटेंट देखने को मिलता है. अब हाल ही में  'नेटफलिक्स' ने साल 2026 के अपकमिंग सीरीज और शोज का ऐलान किया है. जिसमें टीवी के कई चेहरे देखने को मिले हैं, जो ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं उन कलाकारों के नाम और साथ ही ये भी जानते हैं कि ये किन शोज में नजर आएंगे.

Advertisment

करण-तेजस्वी की सीरीज 'देसी बलिंग' 

नेटफलिक्स की अपकमिंग सीरीज 'देसी बलिंग' (Desi Bling) में टीवी स्टार कपल करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) एक साथ डेब्यू करने जा रहे हैं. ये रियलिटी सीरीज दुबई के सेट पर दिखाई गई है, जिसमें अमीरात में रहने वाले अमीर भारतीय एलीट लोगों की कहानी देखने को मिलेगी. 

मोहित मलिक और शहीर शेख

टीवी के दो फेमस एक्टर मोहित मलिक (Mohit Malik) और शहीर शेख (Shaheer Sheikh) भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाले हैं. दोनों नेटफलिक्स के शो ये दिल सुन रहा है' (Yeh Dil Sun Raha Hai) में नजर आएंगे. जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस जोया अफरोज (Zoya Afroz) नजर आएंगी.

अर्जुन बिजलानी-हेली शाह की 'चुंबक'

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) भी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस हेली (Helly Shah) शाह भी नजर आएंगी. दोनों नेटफलिक्स की सीरीज 'चुंबक' (Chumbak) में नजर आएंगे. जिसमें लंबी कास्ट नजर आने वाली है. सीरीज में नीना गुप्ता, सुमीत व्यास, अमायरा दस्तूर से लेकर कई स्टार्स नजर आएंगे.

'तलाश' में जेनिफर का कमबैक

टीवी एक्ट्रेस  जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) वैसे तो कई सीरीज पर नजर आ चुकी हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और वो  सीरीज 'तलाश' (Talaash) में नजर आएंगी. इसमें परिणीति चोपड़ा और सोनी राजदान जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- Ikka: केस जीतने के लिए मर्डरर का साथ देंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना संग भिड़ेंगे, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी?

Talaash Yeh Dil Sun Raha Hai Chumbak Desi Bling
Advertisment