/newsnation/media/media_files/2026/02/04/sunny-deol-akshaye-khanna-2026-02-04-10-12-38.jpg)
Sunny Deol-Akshaye Khanna Photograph: (Netflix)
Ikka: सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की अपकमिंग फिल्म 'इक्का' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है. जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोगों को टीजर काफी पसंद आया और अक्षय खन्ना और सनी देओल को साथ में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि इक्का की कहानी क्या होने वाली है. तो चलिए जानते हैं.
'इक्का' के टीजर में क्या है खास?
सनी देओल और अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म 'इक्का' का टीजर कोर्टरूम से शुरू होता है, जिसमें सनी देओल वकील की ड्रेस में तैयार होकर कोर्ट जाते दिखते हैं. एक्टर के चेहरे पर मायूसी नजर आ रही है. तभी एंट्री होती है अक्षय खन्ना की, धुरंधर में अपने किरदार रहमान डकैत की स्टाइल में दिख रहे हैं. दोनों एक दूसरे को देखते हैं. टीजर में सनी अक्षय से पूछताछ करते हैं और अंत में अक्षय कहते है- टिक,टिक बूम और यह सनी देओल जोर से चिल्लाते हैं- शट अप.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म इक्का एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. जिसमें सनी देओल की एक वकील के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में वो अपनी ईमानदारी और सच का साथ देने के लिए मशहूर है. लेकिन फिर उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक मर्डरर का साथ देना होता है और केस जीतने लिए हर मुमकिन कोशिश करनी होती है. इस मर्डरर का किरदार में अक्षय खन्ना नजर आएंगे. फिल्म में दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी भी दिखाई जाती है. फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर भी हैं और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर 2' में इस फेमस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, रणवीर की फिल्म में निभाएंगी ये रोल?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us