तान्या मित्तल ने लिया प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद, वीडियो शेयर कर लिखी दिल छूने वाली बात

Tanya Mittal Visited Premanand Maharaj in Vrindavan: तान्या मित्तल ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए भी साझा की है.

Tanya Mittal Visited Premanand Maharaj in Vrindavan: तान्या मित्तल ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए भी साझा की है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Tanya Mittal Visited Premanand Maharaj in Vrindavan

Tanya Mittal Visited Premanand Maharaj in Vrindavan

Tanya Mittal Visited Premanand Maharaj in Vrindavan: ‘बिग बॉस सीजन 19’ की फाइनल कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल हाल ही में आध्यात्मिक यात्रा पर पवित्र नगरी वृंदावन पहुंचीं. तान्या मित्तल ने यहां प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो के जरिए भी साझा की है. वहीं तान्या के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Advertisment

सोशल मीडिया पर हो रही खूब सराहना

बता दें कि इसी महीने 7 दिसंबर को ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना शो के विजेता बने. शो के खत्म होने के बाद जहां कई कंटेस्टेंट्स पार्टियों और सेलिब्रेशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं, वहीं तान्या मित्तल अपने काम के साथ-साथ आध्यात्मिक मार्ग पर भी आगे बढ़ती दिख रही हैं. उनके इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है.

श्री राधा वल्लभ मंदिर के किए दर्शन

वृंदावन पहुंचकर तान्या मित्तल ने सबसे पहले श्री राधा वल्लभ मंदिर के दर्शन किए. इसके बाद वह प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचीं. तान्या ने इस खास मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तान्या अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात करती नजर आ रही हैं.

इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए तान्या मित्तल ने एक भावुक कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, “परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आज अपने भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी और अपनी प्यारी भतीजियों के साथ मिलने का सौभाग्य मिला. काश आज बड़ी मामी भी होतीं. उनके दिए हुए संस्कार हम सब बच्चों में आज भी जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे.” इस मुलाकात के दौरान तान्या ने प्रेमानंद महाराज जी से क्या बातचीत की और उन्हें क्या आशीर्वाद मिला, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन वीडियो में तान्या अपने परिवार के साथ बेहद खुश और संतुष्ट नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: ‘एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर हूं’, Vicky Kaushal ने पापा बनने के बाद कही ये बात, बेटे को लेकर भी बोले एक्टर

Premanand Maharaj tanya mittal
Advertisment