Tanya Mittal के 150 बॉडीगार्ड वाले दावे की खुली पोल, खुद बताई चौंकाने वाली सच्चाई

Tanya Mittal on 150 Guards Claim: ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल ने 150 बॉडीगार्ड को लेकरत चुप्पी तोड़ी है. तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा?

Tanya Mittal on 150 Guards Claim: ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल ने 150 बॉडीगार्ड को लेकरत चुप्पी तोड़ी है. तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा?

author-image
Uma Sharma
New Update
Tanya Mittal

Tanya Mittal

Tanya Mittal on 150 Guards Claim: ‘बिग बॉस 19’ की चर्चित कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसकी एक बड़ी वजह शो के दौरान किया गया वो दावा है, जिसमें कहा गया था कि तान्या के पास 150 बॉडीगार्ड हैं. ये बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और लोग इसकी सच्चाई जानना चाहते रहे. ऐसे में अब तान्या मित्तल ने अपने एक ताजा इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर सफाई दी है. तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा? 

Advertisment

“मैंने कभी 150 बॉडीगार्ड होने की बात नहीं कही”

तान्या मित्तल ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने बिग बॉस 19 के दौरान ऐसा कोई दावा नहीं किया था. उनके मुताबिक, उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे यह भ्रम फैला. इंटरव्यू में तान्या ने कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं. अगर किसी को शक है तो वह इंटरनेट पर एक भी ऐसी क्लिप दिखा दे, जिसमें मेरे मुंह से ये शब्द निकले हों. मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.”

जीशान कादरी पर लगाया आरोप

तान्या मित्तल ने इस गलतफहमी के लिए बिग बॉस 19 के ही एक अन्य प्रतियोगी जीशान कादरी को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि जीशान ने मजाक में उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जिससे लोगों को गलत संदेश चला गया. तान्या के मुताबिक, “शो में जीशान कादरी थे, जिन्होंने मेरी बात को ऐसे पेश किया कि लोगों को लगा मैंने 150 बॉडीगार्ड होने की बात कही है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं था.”

क्या है 150 लोगों की असल सच्चाई?

तान्या मित्तल ने आगे स्पष्ट किया कि उन्होंने बॉडीगार्ड नहीं, बल्कि अपने स्टाफ की बात की थी. उन्होंने कहा, “मैंने यह कहा था कि मेरे लिए करीब 150 लोग काम करते हैं. इसमें घर का स्टाफ, ऑफिस टीम और सुरक्षा से जुड़े लोग शामिल हैं. लेकिन इसे इस तरह दिखाया गया कि मानो मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हों, जो पूरी तरह गलत है.”

गलतफहमी बनी चर्चा का विषय

तान्या की इस सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि 150 बॉडीगार्ड वाला दावा गलतफहमी पर आधारित था, जिसे शो के दौरान मजाक और बातचीत के संदर्भ से बाहर निकालकर पेश किया गया. हालांकि, ये बयान तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 के बाद भी चर्चा में बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar देखने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म

Bigg Boss tanya mittal
Advertisment