Dhurandhar देखने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar Tax Free: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है.

Dhurandhar Tax Free: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Dhurandhar (5)

Dhurandhar

Dhurandhar Tax Free: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जी हां, निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है.

Advertisment

लद्दाख में टैक्स-फ्री हुई ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज तीन हफ्तों में ही भारत में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया.

इस बीच लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने फिल्म को वहां टैक्स-फ्री घोषित किया है. लद्दाख लेफ्टिनेंट गवर्नर ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “लेफ्टिनेंट गवर्नर श्री कविंदर गुप्ता ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ को यूटी लद्दाख में टैक्स-फ्री घोषित किया है. लद्दाख में बड़े पैमाने पर शूट की गई यह फिल्म क्षेत्र की खूबसूरत लोकेशंस को उजागर करती है. यह कदम फिल्ममेकर्स को समर्थन देने और लद्दाख को फिल्म शूटिंग व पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में अहम है.” इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

‘धुरंधर’ की कुल कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 28वें दिन करीब 15.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 739 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में भी कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोले- पॉपुलैरिटी के दम पर नहीं कड़ी मेहनत से जीता ‘बिग बॉस 19’

Ranveer Singh dhurandhar
Advertisment