/newsnation/media/media_files/2025/12/29/tamannaah-bhatia-top-in-search-list-samantha-ruth-prabhu-rashmika-mandanna-kiara-advani-sreeleela-2025-12-29-18-04-43.jpg)
Photograph: (Instagram)
Top Google Search List: इन दिनों गूगल पर तमन्ना भाटिया का नाम सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. फिल्मों, वेब सीरीज और गानों की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. लोगों को एक्ट्रेस की हर नई खबर, स्टाइल और एक्टिंग अपडेट जानने में बेहद दिलचस्पी है. इस साल तमन्ना ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं हैं बल्कि डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हॉट टॉपिक बनी हुई हैं. आइए जानते हैं गूगल इंडिया की टॉप सर्च की गई वो पांच एक्ट्रेसेस कौन हैं.
तमन्ना भाटिया
इस साल तमन्ना भाटिया ने गूगल सर्च में टॉप पर जगह बनाई हैं. गफूर और नशा जैसे हिट गाने, वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' और फिल्म ओडेला 2 की वजह से वो लगातार खबरों में रहीं. एक्ट्रेस को लगभग 25 प्रतिशत लोगों ने गूगल पर सर्च किया है.
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदना इस साल गूगल पर दूसरे नंबर पर रहीं. छावा, थामा, कुबेरा और द गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों ने उन्हें 18 प्रतिशत लोगों के सर्च में जगह दिलाई. एक्ट्रेस की सादगी और अलग-अलग किरदार फैंस को बहुत पसंद आए.
समांथा रुथ प्रभु
समांथा तीसरे नंबर पर हैं जिन्हें 13 प्रतिशत लोगों ने सर्च किया. साल 2025 में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और हेल्थ अपडेट्स साझा किए. साल के आखिरी में उन्होंने राज निदिमोरु से शादी की जो उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा.
कियारा अडवाणी
कियारा अडवाणी को लगभग 9 प्रतिशत लोगों ने सर्च किया. फिल्मों की सफलता से लेकर मां बनने की खबरों तक, कियारा लगातार चर्चा में रहीं. एक्ट्रेस के स्टाइल और किरदार लोगों को हमेशा पसंद आता है.
श्रीलीला
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं श्रीलीला, जिन्हें 7 प्रतिशत लोगों ने खोजा है. जूनियर और रॉबिनहुड जैसी फिल्मों ने उनकी पहचान बनाई और फैंस उनकी नई एक्टिविटीज और प्रोजेक्ट्स जानने के लिए उत्सुक रहे.
ये भी पढ़ें: Stranger Things 5: 'Vecna' का खात्मा कब करेंगे 'Will-Eleven'? जानें लास्ट एपिसोड की डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us