चेहरा छिपाकर रखते हैं तलविंदर, खुद को समझते हैं मिस्टर इंडिया, दिशा संग रिश्ते पर बोलें- 'अभी भी प्यार हो रहा'

Talwiinder Singh Sidhu on Dating Disha Patani:पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू ने दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

Talwiinder Singh Sidhu on Dating Disha Patani:पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू ने दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Disha-Talwiinder

Disha-Talwiinder Photograph: (Talwiinder (Instagram))

Talwiinder Singh Sidhu on Dating Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी लंबे समय से फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी  दोनों के अफेयर की अफवाह  कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी से उड़ने लगी. इसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, वहीं, अब तलविंदर ने इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही अपने करियर के बारे में भी बात की.

Advertisment

खुद को मिस्टर इंडिया समझते हैं तलविंदर

हाल ही में तलविंदर ने हॉलीवुड रिपोर्टर को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपने करियर और चेहरा छिपाकर रखने पर बात की. उन्होंने कहा- 'मैं कोविड के दूसरे वेव के दौरान भारत आया था. क्योंकि मैं चाहता था कि मैं पूरी तरह से संगीत में घुल जाऊं. मैं घर पर बैठकर ईमेल नहीं भेजना चाहता था, मैं खुद लोगों से मिलना चाहता हूं. इसलिए मैं भारत आया. मुझे मिस्टर इंडिया जैसा महसूस होता है. आपने अनिल कपूर की वो फिल्म देखी होगी? इस तरह से है कि मैं बटन ऑन करता हूं और गायब हो जाता हूं. ये इस तरह से ही रहा है.'

दिशा पाटनी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी?

दिशा पाटनी को डेट करने वाले सवाल पर उन्होंने कहा- 'शादी (नुपुर सेनन) के तुरंत बाद हम एक दूसरे से मिले थे. फिर ये सब अटेंशन. हमें एक साथ देख लिया गया. फिर हमने सोचा कि हम इन प्रेशर और रूमर्स में नहीं फंसेगे, और जो जैसा है वैसा ही रहेगा. हम अभी खुद को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. खुद को पहचानने की कोशिश में हैं. मैं इसे ऐसे ही छोड़ रहा हूं क्योंकि अगर कोई अफवाह उड़ाना चाहता है तो मैं अफवाह को अफवाह ही रहने देना चाहता हूं. अगर आपको याद हो तो मैंने ये भी कहा था कि मुझे रोज प्यार होता है. इसलिए, मुझे तो अभी भी प्यार हो रहा है.'

ये भी पढे़ं- Disha-Talwiinder Net Worth: रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर से 7 गुना ज्यादा अमीर हैं दिशा पाटनी, जानें दोनों की नेटवर्थ

Talwiinder Singh Sidhu Disha Patani
Advertisment