चिल्लाना मत! TMKOC की दयाबेन ने बयां किया अपनी जिंदगी के दर्द का किस्सा, जिसके डर से पढ़ने लगी थीं मंत्र

TMKOC Dayaben viral video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में अपने किरदार से हर किसी का दिल जीतने वाली दिशा वकानी का एक वीडियो इस वक्त चर्चा में छाया हुआ है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं.

TMKOC Dayaben viral video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में अपने किरदार से हर किसी का दिल जीतने वाली दिशा वकानी का एक वीडियो इस वक्त चर्चा में छाया हुआ है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं.

author-image
Sarika Swaroop
New Update
New Projefd fct (85)

दिशा वकानी ने बयां किया दर्द

TMKOC Dayaben viral video: दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में दयाबेन का किरदार निभाकर इस कदर फेमस हुई कि लोग उन्हें अब इसी नाम से जानते हैं. इस शो में वह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लेकर फनी डायलॉग्स से सभी को हंसाने के लिए फेमस थीं. भले ही कुछ सालों से वह इस शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन अब भी फैंस उन्हें दयाबेन के किरदार के लिए जानते हैं.

Advertisment

चर्चा में दिशा वकानी का ये वीडियो

दिशा वकानी को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं कि वह जल्द ही  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में कमबैक करेंगी. लेकिन हर बार ये खबरें महज अफवाह ही साबित हुई. हालांकि इस वक्त दिशा वकानी के चर्चा में आने की वजह उनका शो में कमबैक करना नहीं बल्कि उनका एक वीडियो है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं. दिशा का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. 

दिशा वकानी ने बयां किया दर्द

इस वीडियो में दिशा वकानी अपने डिलीवरी के टाइम ऑपरेशन थिएटर के अंदर की बात बता रही हैं. वीडियो में दिशा वकानी कह रही हैं, 'जब मैं पहली बार मां बनी और मैंने सुना की डिलीवरी के वक्त बहुत पेन होता है तो ये सुनकर मैं बहुत डर गई थी. मैं पैरेंटिंग का कोर्स कर रही थी. तो मुझे किसी ने बोला कि डिलीवरी के वक्त चिल्लाना नहीं है, वरना बच्चा डर जाता है.' फिर एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने डिलीवरी के समय मंत्र जाप किया था और हंसते-हंसते डिलीवरी की थी.' दिशा वकानी ने अपने मां बनने की इस जर्नी को एक पुराने इंटरव्यू में साझा किया था. हालांकि उनका ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 

फैमिली की खातिर लिया शो से ब्रेक

बता दें कि साल 2017 में दिशा वकानी पहली बार मां बनी थीं. इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. इसी दौरान दिशा वकानी ने शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था. इसके बाद वह साल 2022 में एक बेटे की मां बनीं. दो बच्चों की मां बनने के बाद से दिशा वकानी अब टीवी शोज से दूर हैं. वो इन दिनों अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बीता रही हैं. 

ये भी पढ़ें- 'शांति से जिंदगी जीने दो', बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, ट्रोलर्स से कही ये बात

disha vakani viral video Dayaben AKA Disha Vakani Entertainment News in Hindi disha vakani baby girl मनोरंजन की खबरें Viral Video latest news in Hindi Disha vakani हिंदी में मनोरंजन की खबरें
Advertisment