सुपरस्टार रजनीकांत ने ईमानदारी का किया सम्मान, सफाईकर्मी को घर बुलाकर पहनाई सोने की चेन

Rajinikanth Honoured Sanitation Worker Padma: रजनीकांत की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक महिला सफाईकर्मी को सोने की चेन पहनाकर सम्मानित करते नजर आ रहे हैं.

Rajinikanth Honoured Sanitation Worker Padma: रजनीकांत की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक महिला सफाईकर्मी को सोने की चेन पहनाकर सम्मानित करते नजर आ रहे हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Rajinikanth

Rajinikanth

Rajinikanth Honoured Sanitation Worker Padma: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को फैंस सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके बड़े दिल और दरियादिली के लिए भी बेहद प्यार करते हैं. इसी बीच एक बार फिर थलाइवा ने ऐसा काम किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया है. इन दिनों रजनीकांत की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक महिला सफाईकर्मी को सोने की चेन पहनाकर सम्मानित करते नजर आ रहे हैं. यह महिला पद्मा हैं, जो चेन्नई के टी नगर इलाके में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं. उनकी ईमानदारी से प्रभावित होकर रजनीकांत ने उन्हें अपने चेन्नई स्थित आवास पर बुलाया और सम्मानित किया.

Advertisment

ईमानदारी से खुश होकर किया सम्मान

रजनीकांत ने पद्मा का अपने घर पर बेहद सम्मान के साथ स्वागत किया. उन्होंने उन्हें एक शॉल और सोने की चेन भेंट की, जो उनकी सच्ची नेकदिली और ईमानदारी का सम्मान था. सुपरस्टार का यह भावुक कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. रजनीकांत की टीम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. पोस्ट के साथ लिखा गया, “एक दिल को छू लेने वाले काम में, सुपरस्टार रजनीकांत ने फ्रंटलाइन वर्कर पद्मा को सोने की चेन देकर सम्मानित किया और उन्हें एक सच्ची नेक इंसान के रूप में पहचाना.”

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

इस खबर पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह वाकई हमारे सुपरस्टार रजनीकांत का बहुत अच्छा काम है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पद्मा की कहानी प्राइमरी स्कूल की किताबों में शामिल होनी चाहिए.” एक आम सफाईकर्मी को उसकी ईमानदारी के लिए सुपरस्टार द्वारा सम्मानित किया जाना लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक पल बन गया है.

पद्मा को क्यों मिला यह सम्मान?

दरअसल, पद्मा को टी नगर इलाके में काम के दौरान एक लावारिस पाउच मिला था, जिसमें करीब 45 सॉवरेन सोने के गहने थे. उन्होंने बिना देर किए इसकी जानकारी अपने सीनियर्स को दी और फिर वह पाउच पोंडी बाजार पुलिस स्टेशन में जमा करवा दिया. जांच के बाद गहने उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए. उनकी इस ईमानदारी की खबर जब सामने आई, तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी पद्मा को सम्मानित किया और उन्हें 1 लाख रुपये का चेक सौंपा. अब रजनीकांत ने भी उन्हें सोने की चेन गिफ्ट कर सम्मान दिया है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में हुई यामी गौतम की एंट्री? रणवीर सिंह के साथ निभाएंगी खास रोल

Rajinikanth
Advertisment