'धुरंधर 2' में हुई यामी गौतम की एंट्री? रणवीर सिंह के साथ निभाएंगी खास रोल

Yami Gautam in Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक बड़ी और जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम ‘धुरंधर 2’ में एक खास कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं.

Yami Gautam in Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक बड़ी और जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम ‘धुरंधर 2’ में एक खास कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Yami Gautam Dhurandhar

Yami Gautam in Dhurandhar

Yami Gautam in Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, तो वहीं ओटीटी पर भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. अब दर्शकों की नजरें इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पर टिकी हैं. फिल्म का टीजर 3 फरवरी को रिलीज किया गया, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी और जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ‘धुरंधर 2’ में एक खास कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. 

Advertisment

यामी गौतम का रोल बनेगा फिल्म का टर्निंग पॉइंट

दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम का किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन कहानी में उसकी भूमिका बेहद अहम होगी. बताया जा रहा है कि उनका यह कैमियो दर्शकों को चौंका देगा और फिल्म के नैरेटिव में एक बड़ा मोड़ लेकर आएगा. यही वजह है कि इसे सिर्फ एक सिंपल कैमियो नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट का मजबूत हिस्सा माना जा रहा है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यामी गौतम ने अपने हिस्से की करीब 5 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है. मेकर्स ने इस रोल को पूरी तरह सीक्रेट रखा है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस बना रहे.

‘काश मैं लड़का होती’ 

इससे पहले यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ की स्क्रिप्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी. न्यूज़18 से बातचीत में उन्होंने कहा था, “जब मैंने उनकी अगली स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे लगा काश मैं लड़का होती. स्क्रिप्ट कमाल की है. यह एक अद्भुत दुनिया है.” उन्होंने यह भी साफ किया था कि प्रोफेशनल फैसलों में वह आदित्य धर को पूरी आजादी देती हैं. यामी ने कहा, “अगर उन्हें लगता है कि किसी किरदार के लिए कोई और बेहतर है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं. यह समझ हमारे बीच शुरू से रही है.” गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ के क्रेडिट्स में आदित्य धर ने यामी गौतम को ‘स्पेशल थैंक्स’ भी दिया था.

‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट

जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही यह मेगा-बजट फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रणवीर सिंह इस फिल्म में एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए अनाउंस की धांसू फिल्मों और सीरीज की लिस्ट, 'इक्का' से 'मामला लीगल है 2' तक, जानें पूरी डिटेल

dhurandhar 2 dhurandhar Yami Gautam
Advertisment