ऐश्वर्या राय बच्चन से शिल्पा शेट्टी तक, सनी देओल के संग काम करने से मना कर चुकी हैं ये टॉप एक्ट्रेसेस

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होती ही इसने जबरदस्त धमाल मचा दिया है. इसी बीच सनी देओल को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है.

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होती ही इसने जबरदस्त धमाल मचा दिया है. इसी बीच सनी देओल को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Sunny Deol Border 2 actor get refused to work with Aishwarya Rai Bachchan Shilpa Shetty Madhuri Dixi

Sunny Deol

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होती ही इसने जबरदस्त धमाल मचा दिया है. देशभक्ति से भरी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. थिएटर  हाउसफुल चल रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. पहले दिन शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक हर जगह बॉर्डर 2 की चर्चा है. सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं और दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब रहे हैं.

Advertisment

ऐश्वर्या राय ने भी किया था इनकार 

इसी बीच सनी देओल (Sunny Deol) को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है. जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, बॉलीवुड की कई बड़ी ओर नामी एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिन्होंने सनी देओल के साथ फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सोनी राजदान का, जिन्हें फिल्म 'गदर' ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी सनी के साथ फिल्म 'घायल' ऑफर की गई थी लेकिन एक्ट्रेस ने ये फिल्म नहीं की. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने फिल्म 'अपने 2' का ऑफर ठुकरा दिया था. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) भी सनी देओल के साथ काम करने से मना कर चुकी हैं. 

माधुरी दीक्षित ने भी साथ काम करने से किया था इनकार 

इतना ही नहीं, काजोल को भी फिल्म गदर में कास्ट किया जाना था, लेकिन उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया और बाद में ये फिल्म अमीषा पटेल के हाथ आई, जो सुपरहिट साबित हुई. वहीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने फिल्म 'त्रिदेव' के बाद सनी देओल के साथ दोबारा काम न करने का फैसला लिया था. आज जब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है तब ये किस्से फिर से चर्चा में आ गए हैं. 

ये भी पढ़ें: अपने देश में थी फिल्म बैन, तो इंडिया आ कर देखी 'बॉर्डर 2' , वायरल हुआ धर्मेंद्र-सनी के जबरा फैन का वीडियो

shilpa shetty Aishwarya Rai Sunny Deol Border 2
Advertisment