क्या होता है 'मेनोपॉज'? जिससे गुजर रहीं गोविंदा की पत्नी, बोलीं- 'मुझे पति की जरूरत है'

Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो एक समस्या से गुजर रही हैं और उन्हें उनके पति की जरूरत है.

Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो एक समस्या से गुजर रही हैं और उन्हें उनके पति की जरूरत है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Govinda-Sunita (4)

Govinda-Sunita Photograph: (Sunita (Instagram))

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर पर उनकी पत्नी सुनीत आहूजाएक्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर परिवार को सपोर्ट ना करने जैसा आरोप लगा चुकी हैं. वहीं, अब एक बार फिर से सुनीता ने गोविंदा को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो एक समस्या से गुजर रही हैं और उन्हें उनके पति की जरूरत है. 

Advertisment

सुनीता को क्यों है पति की जरूरत? 

लेटेस्ट व्लॉग में सुनीत ने अपीन मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा- 'कई लोगों ने मेरी मासूमियत का फायदा उठाया. मैंने बहुत कुछ सहा, लेकिन अब और नहीं. मैंने अब अपनी पहचान बना ली है. मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी, लेकिन मैं मजबूत दिल वाली बन गई हूं.' वहीं, लगातार मीडिया कवरेज से सुनीता परेशान हैं और उन्होंने कहा- 'मैं न्यूज में सब कुछ नहीं सुनना चाहती. यह वह उम्र नहीं है जहां मैं इतना स्ट्रेस झेल सकूं, मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं. इस समय, आपको अपने पति और बच्चों की जरूरत है जो आपको सपोर्ट करें, न कि आप पर प्रेशर डालें.'

क्या होता है मेनोपॉज?

मेनोपॉज  महिलाओं के जीवन का वो प्राकृतिक समय होता है, जब उनके मासिक धर्म (पीरियड्स) हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं और वे स्वाभाविक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकतीं. यह तब माना जाता है जब लगातार 12 महीने तक पीरियड्स न आएं, जो आमतौर पर 45-55 वर्ष की उम्र के बीच होता है. ये एक सामान्य प्रक्रिया है, न कि कोई बीमारी है. इसके लक्षण के बारे में बताए तो इसमें, अचानक बहुत तेज गर्मी महसूस होती है, नींद में बहुत अधिक पसीना आता है, मूड बदलते हैं और चिड़चिड़ापन महूसस होता है. इसके अलावा हड्डियों में कमजोरी और वजन भी बढ़ता है.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने जिस शख्स से लिए थे 5 करोड़ उधार, उसने एक्टर की पत्नी को लेकर किया बड़ा दावा

Govinda Sunita Ahuja
Advertisment