/newsnation/media/media_files/2026/02/18/rajpal-yadav-6-2026-02-18-12-16-52.jpg)
Rajpal Yadav Photograph: (Rajpal Yadav (Instagram))
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. हालांकि 12 दिन जेल में रहने के बाद एक्टर को फिलहाल रिहाई मिल गई है. लेकिन इन सबके बीच उस शख्स की चर्चा हो रही है, जिससे राजपाल ने 2010 में 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. इतना ही नहीं इस शख्स ने तो राजपाल की पत्नी राधा को लेकर भी बड़ा दावा किया है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
किससे लिया था राजपाल यादव ने उधार?
राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये लिए थे. मुरली ने ही एक्टर पर पैसे ना लौटाने के लिए केस किया है. अब हाल ही में 'न्यूज पिंच' को दिए इंटरव्यू में मुरली ने बताया कि उनकी राजपाल यादव से मुलाकात सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के जरिए हुई थी. उस समय एक्टर की फिल्म 'अता पता लापता' लगभग पूरी हो चुकी थी. लेकिन एक्टर को फिल्म के लिए फंड्स की जरूरत थी. ऐसे में एक्टर ने मदद मांगी तो वो शुरुआत में पैसा देने के लिए तैयार नहीं थे.
राजपाल की पत्नी को लेकर किया दावा
मुरली गोपाल ने आगे दावा किया कि एक्टर की पत्नी राधा ने उन्हें कई बार उनसे संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई. ऐसे में इमोशनल मैसेज से अग्रवाल का दिल पसीज गया और वो मदद के लिए राजी हो गए. वहीं, उन्होंने इसी बातचीत में ये भी बताया कि उन्होंने फिल्म में कोई इन्वेस्ट नहीं किया था. वहीं, एक्टर ने अग्रीमेंट साइन करते वक्त गारंटी दी थी कि उन्हें पैसे लौटा दिए जाएंगे. मुरली गोपाल ने साफ किया कि उन्होंने फिल्म में इवेंट नहीं किया था बल्कि पैसों की मदद की थी.
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us