राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा

Rajpal Yadav Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. वहीं, अब एक्टर को जमानत मिल गई है. चलिए जानते हैं, इससे जुड़ा अपडेट

Rajpal Yadav Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. वहीं, अब एक्टर को जमानत मिल गई है. चलिए जानते हैं, इससे जुड़ा अपडेट

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rajpal Yadav (3)

Rajpal Yadav Photograph: (Rajpal Yadav (Instagram))

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद एक्टर ने बेल याचिका दाखिल की थी, जिसे अब कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. कोर्ट ने एक्टर से 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए समय दिया था, जो उन्होंने पूरा कर दिया और उनकी अंतरिम जमानत को मंजूरी मिल गई है.

Advertisment

कोर्ट से एक्टर ने क्या कहा था?

दरअसल, इस मामले में सबसे पहले 12 फरवरी को सुनवाई की गई थी. उस समय कोर्ट ने फटकार लगा थी और वकील की मांग पर 16 फरवरी के लिए सुनवाई को टाल दिया गया था. वहीं, अब 16 तारीख को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर को दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था कि वो  1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करे और उन्होंने उसे पूरा किया. बता दें, एक्टर ने ये बेल अपनी  भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए ली है, जो 19 फरवरी को होनी है. 

कब होगी मामले की अगली सुनवाई?

राजपाल यादव के वकील ने HC को जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ का डीडी जमा करा दिया है. कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें- जेल में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, सिर्फ पैसों की मदद नहीं, एक्टर को कई फिल्में भी हुई ऑफर

Rajpal Yadav
Advertisment