/newsnation/media/media_files/2026/02/16/rajpal-yadav-5-2026-02-16-11-15-40.jpg)
Rajpal Yadav Photograph: (Rajpal Yadav (Instagram))
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस मामले में एक्टर तिहाड़ जेल में बंद है. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए. इतना ही नहीं, इस मुस्किल घड़ी में राजपाल यादव को इंडस्ट्री से काफी काम भी ऑफर हो रहा है. तो चलिए जानते हैं, अब कर किन लोगों ने एक्टर को प्रोजेक्ट ऑफर किए हैं.
बॉक्सर विजेंदर ने ऑफर की फिल्म
मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूँ।@rajpalofficial ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है.
— Vijender Singh (@boxervijender) February 15, 2026
मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूँ जिसके राइटर डायरेक्टर @thesanjusaini हैं और हम इस समय…
हाल ही में बॉक्सर और एक्टर विजेंदर सिंह ने अपनी एक आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को रोल ऑफर किया है. उन्होंने खुद इसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म को संजू सैनी डायरेक्ट करेंगे. वहीं, इससे पहले सोनू सूद ने भी अपनी एक फिल्म में एक्टर को रोल दिया और उन्होंने तो एडवांस में साइनिंग अमाउंट भी दे दिया.
म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे राजपाल यादव
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, राजपाल यादव को म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया. गुरु रंधावा ने अपने अपकमिंग गाने के लिए राजपाल यादव को साइन किया और एडवांस में साइनिंग अमाउंट भी दे दिया. वहीं, 'कोटा फैक्ट्री', 'गुल्लक' और 'पंचायत' जैसी सीरीज बनाने वाले 'द वायरल फीवर' (TVF) ने राजपाल यादव को साथ काम करने का ऑफर दिया. यानि की अब एक्टर एक सीरीज में भी नजर आएंगे.
विलेन के रोल में भी नजर आएंगे
इसके अलावा प्रियदर्शन ने लगभग अपनी कई फिल्मों में राजपाल को साइन किया है. वहीं, अब एक्टर के मुश्किल दौर में भी उन्होंने अपना हाथ बढ़ाया और अपनी नई फिल्म में राजपाल यादव को विलेन के रोल के लिए साइन किया और उसमें उनकी फीस बढ़ा दी है. साथ ही प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि उन्हें राजपाल की आर्थिक स्थिति का पता था, इसलिए वह उन्हें अपनी फिल्मों में लेते रहे. वहीं, FWICE ये सुनिश्चित करेगा कि एक्टर को काम मिलता रहा.
ये भी पढ़ें- Toxic: पोस्टपोन हो सकती है यश की 'टॉक्सिक', क्या 'धुरंधर' बनी वजह, जानें असली सच्चाई?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us