सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखी अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2', वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Suniel Shetty Not Watch Ahan Shetty Film Border 2: सुनील शेट्टी ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने बेटे अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' अभी तक नहीं देखी.

Suniel Shetty Not Watch Ahan Shetty Film Border 2: सुनील शेट्टी ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने बेटे अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' अभी तक नहीं देखी.

author-image
Uma Sharma
New Update
Suniel Shetty Ahan Shetty

Suniel Shetty Ahan Shetty

Suniel Shetty Not Watch Ahan Shetty Film Border 2: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 पिछले महीने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि सुनील शेट्टी ने अब तक अपने बेटे की यह फिल्म नहीं देखी है. उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया.

Advertisment

क्यों नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’?

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही मन बना लिया था कि चूंकि यह देशभक्ति की फिल्म है, इसलिए इसका कलेक्शन 500 करोड़ रुपये तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि यह देशभक्ति की फिल्म है, तो 500 करोड़ रुपये की कमाई होनी चाहिए. मैंने ठान लिया था कि मैं फिल्म तब देखूंगा जब यह 500 करोड़ी हो जाएगी. अभी इसका कलेक्शन 489 करोड़ रुपये के आसपास है. मुझे लगता है कि पिता के प्यार के चक्कर में ऊपरवाला 10-11 करोड़ और दे ही देगा. यह एक इमोशन है और मैं उसमें फंसा हुआ हूं. इसलिए अभी तक फिल्म नहीं देखी है.” ऐसे में अब सुनील शेट्टी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे एक पिता के गर्व और भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकगॉउन्ड पर आधारित है. फिल्म का निर्माण Bhushan Kumar, Krishan Kumar, JP Dutta और Nidhi Dutta ने किया है. 

ये भी पढ़ें: ससुराल में यूं हुआ Rashmika Mandanna का ग्रैंड वेलकम, वायरल हुआ गृह प्रवेश का वीडियो

Ahan Shetty Suniel Shetty
Advertisment