/newsnation/media/media_files/2026/02/28/rashmika-mandanna-grand-welcome-at-vijay-deverakonda-house-video-viral-2026-02-28-17-03-57.jpg)
Rashmika Mandanna Grand Welcome: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेने के बाद दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. शादी की रस्में पूरी होने के बाद स्टार कपल अपने नए घर पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश की रस्म निभाई गई.
शादी के बाद गृह प्रवेश का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के गृह प्रवेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रश्मिका और विजय एक साथ कार से उतरते नजर आते हैं. रश्मिका लाल रंग के पारंपरिक में दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि विजय भी देसी अंदाज में नजर आए. दोनों ने पूरे उत्साह और पारिवारिक माहौल के बीच अपने सपनों के आशियाने में कदम रखा. फैंस इस खास पल को देखकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
शादी की तस्वीरों पर फैंस का प्यार
शादी के बाद रश्मिका और विजय ने अपनी खास तस्वीरें भी साझा कीं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला. अब तक फैंस ने उन्हें फिल्मों में रोमांस करते देखा था, लेकिन शादी की तस्वीरों ने उनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री की झलक भी दिखा दी.
हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद यह कपल 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने वाला है. खबरों के मुताबिक इस समारोह में परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही यामी गौतम ने देख ली 'धुरंधर 2', बोलीं- 'कभी भूल नहीं पाएंगे'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us