Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही यामी गौतम ने देख ली 'धुरंधर 2', बोलीं- 'कभी भूल नहीं पाएंगे'

Dhurandhar 2: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' अभी रिलीज नहीं हुई है. लेकिन इससे पहले ही निर्देशन की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म देख ली है और रिव्यू बताया है.

Dhurandhar 2: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' अभी रिलीज नहीं हुई है. लेकिन इससे पहले ही निर्देशन की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म देख ली है और रिव्यू बताया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Dhurandhar-Yami Gautam

Dhurandhar-Yami Gautam Photograph: (Jio Studios-Instagram)

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानि 'धुंरधर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म के निर्देशन आदित्य घर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने इसे देख लिया है और रिव्यू बताया है.

Advertisment

यामी गौतम ने देख ली 'धुरंधर 2'

हाल ही में यामी गौतम ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने धुरंधर 2 देख ली है. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैंने धुरंधर 2 देख ली है. यह असाधारण से भी बढ़कर है. मैं बहुत भावुक हो गई थी. उस दिन मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं आदित्य से कुछ कह नहीं पाई. बाद में भी मैं कुछ कर नहीं पाई. मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन पढ़ नहीं पाई कुछ देखना था, लेकिन देख भी नहीं पाई.'

धुरंधर 2 को लेकर क्या बोलीं यामी?

यामी ने आगे  पति आदित्य के काम की तारीफ करते हुए कहा- 'आदित्य अपनी ऑडियंस और देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया है. धुरंधर 2 वो अनुभव होगा जो दर्शक कभी नहीं भूलेंगे.' बता दें, धुरंधर 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म का क्लैश यश की टॉक्सिक के साथ होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने शुरू किया नया काम, वीडियो शेयर कर फैंस से की ये मांग

Yami Gautam dhurandhar 2
Advertisment