एक बार फिर साथ दिखेगी अभी-प्रज्ञा की जोड़ी, 'कुमकुम भाग्य' के बाद इस शो में रोमांस करते आएंगे नजर!

Sriti Jha-Shabir Ahluwalia: टीवी के पॉपुलर एक्टर शब्बीर आहलुवालिया और एक्ट्रेस सृति झा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है. वहीं, एक बार फिर इनकी जोड़ी नए शो में नजर आ सकती है.

Sriti Jha-Shabir Ahluwalia: टीवी के पॉपुलर एक्टर शब्बीर आहलुवालिया और एक्ट्रेस सृति झा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है. वहीं, एक बार फिर इनकी जोड़ी नए शो में नजर आ सकती है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
shriti Shabir

shriti Shabir Photograph: (JIOHOTSTAR)

Sriti Jha-Shabir Ahluwalia: टीवी के पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) ने करीब 11 सालों तक लोगों का मनोरंजन किया और पिछले साल ये शो खत्म हो गया था. इस शो की  शुरुआत साल 2014 में सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया के साथ हुई थी, जिन्हें  अभी-प्रज्ञा के रोल में लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं, अब इस जोड़ी की  एक बार फिर से साथ आने की खबर सामने आ रही है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

किस शो में नजर आएंगे सृति-शब्बीर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) एक बार फिर से नए शो में नजर आने वाले हैं, जिसे  एलएसडी प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि ये शो शो कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा. हालांकि अभी तक शो के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शब्बीर ने शो के लिए मॉक शूट भी पूरा कर लिया है.

लिमिटेड होने वाले हैं एपिसोड

इसके अलावा खबरें ये भी सामने आ रही हैं कि शब्बीर और सृति के अपकमिंग शो के एपिसोड लिमिटेड होने वाले हैं, यानि कि ये शो लॉन्ग टाइम तक नहीं चलेगा. वहीं, अब तक इस नए शो को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही शब्बीर और सृति की ओर से भी कोई रिएक्शन सामने आया है. बता दें, इससे पहले  शब्बीर को आखिरी बार सीरियल 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' में देखा गया था. वहीं सृति झा 'कैसे मुझे तुम मिल गए' सीरियल में दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- Dont Be Shy: बहन शाहीन के साथ मिलकर फिल्म बना रहीं आलिया भट्ट, इस OTT प्लेटफॉर्म से मिलाया हाथ

Sriti jha shabir ahluwalia
Advertisment