/newsnation/media/media_files/2026/02/12/sreeleela-mbbs-1-2026-02-12-12-12-55.jpg)
Sreeleela MBBS Photograph: (Social Media X)
Celebs Have Medical Degrees: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) ने हाल ही में अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने हाल ही में कॉन्वोकेशन गाउन और कैप पहनकर अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीलीला से पहले भी कई सेलेब्स MBBS की डिग्री ले चुके हैं. चलिए जानते हैं, इनके बारे में-
1. साई पल्लवी (Sai Pallavi)
साउथ की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी 'प्रेमम', 'फिदा', 'एनजीके' और 'मारी 2' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है. लेकिन एक्ट्रेस ने एक्टिंग के अलावा जॉर्जिया के टीएसएम यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री ली थी. लेकिन टेक्निकल दिक्कतों की वजह से पल्लवी भारत में खुद को बतौर मेडिकल प्रैक्टिशनर रजिस्टर नहीं करवा पाईं.
2. पलाश सेन (Palash Sen)
एक्टर और सिंगर पलाश सेन ने अपने बैंड के साथ मिलकर 'धूम', 'गली', 'महफूज' समेत म्यूजिक एल्बम बनाए हैं. उन्होंने 'मुंबई कटिंग' और कुछ फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन इतना ही नहीं पढ़ाई में वो एमबीबीएस की डिग्री ले चुके हैं.
3. अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar)
मॉडल और एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस एक्टर बनने से पहले मॉडल थीं. उन्होंने मिसेज इंडिया और मिसेज वर्ल्ड जैसे बड़े टाइटल्स जीते हैं. वहीं, फिल्मों में भी काम किया है. पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो उनके पास मेडिकल और साइकोलॉजी की डिग्री थी. मुंबई के ग्रांट कॉलेज से उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की है.
4. श्रीराम लागू (Shreeram Lagoo)
‘मकसद’, ‘सौतन’, ‘नसीहत’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’ और ‘आवाम’ जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर श्रीराम लागू नाक, कान और गले के सर्जन थे. उन्होंने MBBS और MD दोनों मेडिकल डिग्री हासिल की थी. साल 2019 में एक्टर का निधन हो गया था.
ये भी पढ़ें- एक इंजेक्शन से इस कॉमेडियन ने घटाया 22 किलो वजन, बताया- क्या-क्या झेलने पड़े नुकसान?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us