/newsnation/media/media_files/2026/02/24/splitsvilla-7-fame-mayank-pawar-death-2026-02-24-16-25-36.jpg)
Splitsvilla 7 Fame Mayank Pawar Death Photograph: (Instagram @pawarmayank)
Splitsvilla 7 Fame Mayank Pawar Death: टेलीविजन और फिटनेस जगत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' सीजन 7 के सबसे चर्चित और शालीन प्रतियोगियों में से एक, मयंक पवार का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार और फैंस को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि उन हजारों युवाओं को भी झकझोर दिया है जो उन्हें अपना आदर्श मानते थे. जैसे ही सोशल मीडिया पर उनके जाने की खबर फैली, हर कोई हैरान रह गया और लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे.
इंस्टाग्राम पर की गई निधन की पुष्टी
मयंक के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस दुखद समाचार की पुष्टि की गई है. पोस्ट में उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा गया, "एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा.
मिस्टर इंडिया' की जीत चुके हैं खिताब
मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे." मयंक की पहचान केवल एक टीवी व्यक्तित्व तक सीमित नहीं थी, वे फिटनेस की दुनिया के भी एक दिग्गज थे. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सात बार 'मिस्टर इंडिया' का खिताब जीता था और एक बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 'ओवरऑल विनर' भी रहे थे.
सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर थे मयंक
एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में मयंक पवार ने कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए थे. उनकी अनुशासित जीवनशैली और शानदार 'किलर बॉडी' की अक्सर चर्चा होती थी. हालांकि, उनके अचानक चले जाने से फैंस के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य की जटिलताओं को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है. हालांकि उनकी मृत्यु के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन उनके चाहने वाले इस कड़वे सच को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उनके सम्मान में एक शोक सभा का आयोजन बुधवार, 25 फरवरी 2026 को राणा प्रताप बाग (दिल्ली) के संगम पार्क स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 से 6 बजे के बीच किया जाएगा.
कैसे हुआ मयंक पवार की निधन?
सोशल मीडिया पर मयंक के निधन की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई है. फैंस उनकी 'स्प्लिट्सविला' की यात्रा को याद करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने पूरे शो में मयंक जैसा नेक और शालीन इंसान नहीं देखा. वहीं, कुछ यूजर्स उनकी मृत्यु के संभावित कारणों को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं. इंटरनेट पर लोग फिटनेस सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड के बढ़ते चलन पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा कि बाहर से मस्कुलर दिखने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति अंदर से भी पूरी तरह स्वस्थ है. हालांकि, मयंक के निधन के असली कारण का फिलहाल पता नहीं लग पाया है.
यह भी देखें- ‘कांतारा’ मिमिक्री केस में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- 'सुपर स्टार कानून से ऊपर नहीं...'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us