‘कांतारा’ मिमिक्री केस में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- 'सुपर स्टार कानून से ऊपर नहीं...'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. फिल्म 'कांतारा' पर टिप्पणी करने और उसकी मिमिक्री करने के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर को कड़ी फटकार लगाई है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. फिल्म 'कांतारा' पर टिप्पणी करने और उसकी मिमिक्री करने के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर को कड़ी फटकार लगाई है.

author-image
Nikki Kumari
New Update
Ranveer Singh kantara mimicry case

Ranveer Singh kantara mimicry case Photograph: (Instagram @ranveersingh)

Ranveer Singh Kantara Mimicry Case: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'कांतारा' से जुड़े विवाद और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए एक्टर को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं है. एक एक्टर होने के नाते, जिसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है, रणवीर को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए था.

Advertisment

'पंजुरली दैव' का नकल उतारना पड़ा भारी

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म 'कांतारा' के 'पंजुरली दैव' वाले पवित्र सीन की नकल उतारी और कथित तौर पर देवी के लिए फीमेल घोस्ट शब्द का इस्तेमाल किया. इस टिप्पणी से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. इसी FIR को रद्द कराने की मांग लेकर रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

कोर्ट ने दी रणवीर सिंह को नसीहत

जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह के वकील साजन पूवैया ने स्वीकार किया कि एक्टर का बयान 'बेपरवाह' था, लेकिन उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि फिल्म की तारीफ करना था. हालांकि, जज इस दलील से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे. कोर्ट ने कहा कि आप बिना रिसर्च किए किसी देवता को 'भूत' नहीं कह सकते. जज ने टिप्पणी की, "इंटरनेट कभी कुछ नहीं भूलता. स्टेज पर जाकर इस तरह की हरकतें करते समय आपको खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए."

धार्मिक गरिमा के साथ खिलवाड़ का हक नहीं...

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि 'कांतारा' में दिखाया गया सीन उस क्षेत्र की संस्कृति और आस्था का एक पवित्र हिस्सा है. फिल्म की प्रशंसा करना ठीक था, लेकिन उसकी नकल उतारना और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना लापरवाही की पराकाष्ठा है. जज ने सख्त लहजे में कहा कि टैलेंट या कॉमेडी शो की आड़ में किसी को भी दूसरों की धार्मिक गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का हक नहीं दिया जा सकता.

हाईकोर्ट से मिली रणवीर सिंह को राहत

फिलहाल, हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह को फौरी राहत देते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सोमवार तक उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक या कठोर कदम न उठाया जाए. हालांकि, कोर्ट ने रणवीर सिंह को जांच में पूरी तरह सहयोग करने का आदेश दिया है और मामले की अगली सुनवाई सोमवार शाम 4 बजे तय की है. एक्टर के वकील ने कोर्ट के सामने सिर झुकाते हुए आश्वासन दिया है कि वे अपनी इस लापरवाही को सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार हैं.

Kantara Ranveer Singh
Advertisment