समुद्री सीमाओं पर देश की सेवा कर चुके हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, नेवी में कप्तान के पद पर थे कार्यरत

Sidharth Malhotra Father Death:सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर के पिता देश की सेवा कर चुके हैं.

Sidharth Malhotra Father Death:सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर के पिता देश की सेवा कर चुके हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Sidharth Malhotra (1)

Sidharth Malhotra Photograph: (Sidharth Malhotra (Instagram))

Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार में इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर ने 14 फरवरी को अपने पिता सुनील मल्होत्रा (Sunil Malhotra) को खो दिया. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में परिवार के बेहद करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया. बता दें, सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार थे और वो विलचेयर पर रहते थे. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर के पिता देश की सेवा कर चुके हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

पिता की मौत से भावुक हुए  सिद्धार्थ? 

सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार था. उन्हें पैरालाइज्ड था और वो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. 'योद्धा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते देखा गया था. अब पिता के चले जाने से एक्टर बेहद दुखी हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'उन्होंने ऐसी वैल्यूज के साथ जिंदगी बिताई, जो कभी नहीं झुकीं. मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया.'

क्या करते थे सुनील मल्होत्रा?

 सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में खुद बताया कि उनके पिता  मर्चेंट नेवी में कैप्टन के पद पर कार्यरत थे. सिद्धार्थ के जीवन पर उनका गहरा प्रभाव था. वहीं, एक्टर इससे पहले कई बार इंटरव्यू में अपने पिता को अपना 'पसंदीदा हीरो' बता चुके हैं. एक्टर ने कहा था कि उनके पिता परिवार में सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं. एक्टर काम के लिए मुंबई में रहते हैं, ऐसे में उन्हें अपने पिता की चिंता सताती रहती थी.

ये भी पढ़ें- Pravina Deshpande Death: इस गंभीर बीमारी ने ली सलमान खान की को स्टार की जान, पूरे शरीर पर फैल गए थे दाने

Sidharth Malhotra Sunil Malhotra
Advertisment