Pravina Deshpande Death: इस गंभीर बीमारी ने ली सलमान खान की को स्टार की जान, पूरे शरीर पर फैल गए थे दाने

Pravina Deshpande Death: सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में नजर आईं प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. चलिए जानते हैं किस बिमारी ने ली उनकी जान?

Pravina Deshpande Death: सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में नजर आईं प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. चलिए जानते हैं किस बिमारी ने ली उनकी जान?

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Pravina-Salman Khan

Pravina-Salman Khan Photograph: (T-Series)

Pravina Deshpande Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का माहौल फिलहाल दुखद चल रहा है. एक तरफ जहां सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम अस्पताल में एडमिट है तो वहीं, सलमान के साथ फिल्म रेडी में नजर आईं एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. प्रवीणा ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब 60 साल की उम्र में एक गंभीर बिमारी ने उनकी जान ले ली है. चलिए जानते हैं कैसे हुआ एक्ट्रेस का निधन.

Advertisment

किस बीमारी ने ली एक्ट्रेस की जान?

दरअसल,  प्रवीणा देशपांडे को साल 2019 से मल्टीपल मायलोमा (Multiple Myeloma) से जूझ रही थीं, जो एक किस्म का ब्लड कैंसर (Blood Cancer) है. इस दौरान उनकी बुरी हालत हो गई थी. साल 2024 में एक्ट्रेस ने कुद बताया था कि जब उन्हें अपने कैंसर के बारे में नहीं पता था तो उससे पहले उनके पूरे शरीरपर दाने-दाने होने लगे थे, जो धीरे-धीरे फैलते चले गए. फिर जब उनकी पहला ट्रीटमेंट हुआ था तो उनके बाद कमर में दर्द रहता था. इसके बाद उनका  बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी किया गया था. लेकिन इतना दर्द झेलने के बावजूद भी वो काम करती रहीं.

प्रवीणा देशपांडे का वर्कफ्रंट 

प्रवीणा देशपांडे के करियर की बात करें, तो उन्होंने कई टीवी शोज किए, जिनमें 'घर एक मंदिर', 'करम अपना अपना', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'कुमकुम' जैसे नाम शामिल हैं. वहीं, उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज पर भी काम किया है. सलमान खान की 'रेडी' के अलावा वो 'बॉम्बे टॉकीज', 'डी-डे', 'मॉनसून शूटआउट', 'एक विलेन', 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'गब्बर इज बैक', 'अलीगढ़' और 'ब्लैकमेल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. हाल ही में उन्हें इमरान हाशमी की वेब सीरीज  'तस्करी' में देखा गाय था. वहीं,  'द फैमिली मैन 3' में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें- ICU में भर्ती सलीम खान की अब कैसी है तबीयत, जानें लीलावती अस्पताल के डॉक्‍टर्स ने क्या कहा?

pravina deshpande
Advertisment