/newsnation/media/media_files/2026/02/18/salim-khan-2026-02-18-08-39-41.jpg)
Salim Khan Photograph: (Instagram)
Salim Khan Health Update: सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की 17 फरवरी को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया. इस समय पूरे खान परिवार में चिंता का माहौल है. इन सबके बीच देर रात डॉक्टर्स ने सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था. चलिए जानते हैं अब कैसी है उनकी तबीयत?
सलीम खान की हेल्थ पर डॉक्टर्स क्या बोले?
लीलावती अस्पताल के डाक्टर्स की ओर से बताया गया कि सलीम खान को मंगलवार की सुबह 8.30 बजे ICU में भर्ती कराया गया. उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्सपर्ट समेत स्पेशलिस्ट की एक पूरी टीम ने किया.' डॉक्टर्स ने बताया कि परिवार का सम्मान करते हुए वो ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते हैं. लेकिन 18 फरवरी को सुबह 11 बजे एक प्रेस बुलेटिन जारी की जाएगी. फिलहाल सलीम खान की हेल्थ स्टेबल बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: सलीम खान का आज जारी होगा हेल्थ बुलेटिन; एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us