Entertainment News Live Updates: सलीम खान की हुई सर्जरी, पिता के लिए सलमान खान ने रोकी फिल्मों की शूटिंग

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

author-image
Sezal Chand Thakur
एडिट
New Update
Entertainment Top News Live Updates:
  • Feb 18, 2026 12:27 IST

    Entertainment News Live Updates: सलीम खान के लिए 'गदर 2' डायरेक्टर ने किया पोस्ट

    सलीम खान की रिकवरी के लिए ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लिखा, 'सलीम खान साहब की सेहत के बारे में सुनकर चिंता हुई. दुआ करता हूं कि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो कर घर लौट आएं. उनका कलाम हमारे सिनेमा की पहचान है. भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.'



  • Feb 18, 2026 11:49 IST

    Entertainment News Live Updates: सलीम खान की हुई सर्जरी

    सलीम खान की सर्जरी हो गई है. डॉक्टर जलील पारकर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि अभी उनकी सर्जरी हुई है. अभी भी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत अब स्थिर है.



  • Advertisment
  • Feb 18, 2026 11:46 IST

    Entertainment News Live Updates: सिद्धू मूसेवाला के घर रेकी का आरोपी बॉबी कबूतर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है. बॉबी सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले हुई रेकी में शामिल था और जमीनी जानकारी जुटाने में सक्रिय था. आरोपी दिल्ली के सीलमपुर इलाके का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक भरोसेमंद सदस्य माना जाता है.



  • Feb 18, 2026 11:22 IST

    Entertainment News Live Updates: पिता के लिए सलमान खान ने रोकी फिल्मों की शूटिंग

    सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में उनका पूरा परिवार टेंशन में आ गया है. पिता की हेल्थ को देखते हुए सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग को रद्द कर दिया है. सलमान अब पूरी तरह से पिता के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.



  • Feb 18, 2026 11:16 IST

    Entertainment News Live Updates: ससुर के लिए कियारा ने लिखा भावुक नोट



  • Feb 18, 2026 10:58 IST

    Entertainment News Live Updates: फरहान अख्तर हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू

    फरहान अख्तर  हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जहां वो भारत रत्न से सम्मानित और महान सितार वादक Pandit Ravi Shankar का किरदार निभाएंगे. रवि शंकर का संगीत पश्चिमी दुनिया तक भारतीय शास्त्रीय संगीत को पहुंचाने में बेहद अहम रहा है.  यह फिल्म प्रोजेक्ट The Beatles– A Four-Film Cinematic Event का हिस्सा है. इस घोषणा के बाद से ही फरहान के करियर के इस बड़े कदम को लेकर काफी चर्चा हो रही है.



  • Feb 18, 2026 10:53 IST

    Entertainment News Live Updates: BAFTA 2026 में दिखेगा आलिया भट्ट का जलवा

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है. 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होने वाले इस इवेंट में वह कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मंच शेयर करेंगी.



  • Feb 18, 2026 10:13 IST

    Entertainment News Live Updates: कन्नड़ एक्ट्रेस ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

    कन्नड़ एक्ट्रेस ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि वॉशरूम में उनका चोरी-छिपे वीडियो बनाया गया है. एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल एक्ट्रेस की पहचान रिवील नहीं हुई है.



  • Feb 18, 2026 09:47 IST

    Entertainment News Live Updates: सलीम खान के लिए सलमान की एक्स ने लिखा भावुक पोस्ट

    सलीम खान के लिए सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- 'सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर दिल बैठ गया. दुनिया के लिए वे लेजेंडरी राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकॉन्स को शेप किया और शोले जैसी मास्टरपीस को-क्रिएट की. मेरे लिए वे फादर फिगर थे. उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी की तरह ट्रीट किया गया, टेबल पर शामिल किया गया, धर्म पर गहरी बातचीत हुई जहां सभी धर्मों का सम्मान था.'



  • Feb 18, 2026 09:03 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 5वें दिन 5.1 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में इसका कुल कलेक्शन 40 करोड़ हो गया है. 



  • Feb 18, 2026 08:34 IST

    Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन

    एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. प्रवीणा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस 60 साल की उम्र में मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का व्हाइट ब्लड़ सेल कैंसर) नामक बीमारी से जूझ रही थीं.



  • Feb 18, 2026 08:32 IST

    Entertainment News Live Updates: सलीम खान का आज जारी होगा हेल्थ बुलेटिन

    सलीम खान को 17 फरवरी को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. इन सब के बीच अब 18 फरवरी को सलीम खान की तबीयत से जुड़ा हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा. हॉस्पिटल की तरफ से करीब 11 बजे ये प्रेस बुलेटिन जारी होगा.



Sidharth Malhotra salim khan pravina deshpande
Advertisment