Shraddha Kapoor Birthday Special: 39 की उम्र में 25 जैसा ग्लो, आखिर क्या है श्रद्धा कपूर की खूबसूरती का असली राज? जानें

Shraddha Kapoor Birthday: श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपनी क्लीयर स्किन के लिए कोई महंगी क्रीम नहीं बल्कि 5 सरल नुस्खे अपनाती हैं. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Shraddha Kapoor Birthday: श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपनी क्लीयर स्किन के लिए कोई महंगी क्रीम नहीं बल्कि 5 सरल नुस्खे अपनाती हैं. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. श्रद्धा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है. इतना ही नहीं, 'स्त्री' फिल्म से खास पहचान बनाने वाली श्रद्धा अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए भी जानी जाती हैं. जी हां, बिना मेकअप भी उनका लुक बेहद आकर्षक लगता है. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपना नो-मेकअप लुक साझा करती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं, श्रद्धा कपूर के 5 आसान ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में...

Advertisment

1. हैवी मेकअप से परहेज

श्रद्धा का मानना है कि अच्छी और संतुलित लाइफस्टाइल ही असली खूबसूरती की कुंजी है. वह रोजमर्रा की जिंदगी में भारी मेकअप से बचती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लाइट फाउंडेशन या बीबी क्रीम का ही इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी त्वचा नेचुरल और फ्रेश दिखती है.

2. CTM रूटीन का पालन

श्रद्धा नियमित रूप से CTM (क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग) रूटीन फॉलो करती हैं. वह दिन में दो बार त्वचा की सफाई, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करती हैं. उनका मानना है कि साफ और हेल्दी स्किन के लिए यह रूटीन बेहद जरूरी है.

3. सनस्क्रीन का इस्तेमाल

घर से बाहर निकलने से पहले श्रद्धा सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलतीं. सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और टैनिंग से बचाता है. वह अपने फैंस को भी रोजाना सनस्क्रीन लगाने की सलाह देती हैं.

4. भरपूर पानी पीना

त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए श्रद्धा रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं. उनका मानना है कि पर्याप्त पानी पीने से त्वचा साफ, चमकदार और बेदाग बनी रहती है.

5. हेल्दी डाइट और वर्कआउट

श्रद्धा जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं और ताजे फल, हरी सब्जियां और नारियल पानी का सेवन करती हैं।. इसके साथ ही वह नियमित रूप से वर्कआउट और योग भी करती हैं. उनका मानना है कि फिट बॉडी और हेल्दी स्किन के लिए सही खानपान और व्यायाम बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की जान को खतरा, खामेनेई की मौत पर मनाया था जश्न, बोलीं- 'वो मुझे मार डालेंगे'

shraddha kapoor birthday Shraddha Kapoor
Advertisment