/newsnation/media/media_files/2026/03/03/elnaaz-norouzi-2026-03-03-12-30-35.jpg)
elnaaz norouzi
Actress Elnaaz Norouzi: ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने हाल ही में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. जी हां, उन्होंने कहा है कि अगर वह ईरान लौटीं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. एलनाज ने हाल में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की खबर पर खुशी जताते हुए एक वीडियो साझा किया था. इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि जिस खबर का 47 वर्षों से इंतजार था, वह अब जाकर मिली है.
आपको बता दें कि एलनाज नौरोजी वेब सीरीज Sacred Games, Tehran और रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड में नजर आ चुकी हैं. वह आठ साल की उम्र तक तेहरान में रहीं, जिसके बाद उनका परिवार जर्मनी चला गया. वहां उन्हें कुछ समय तक रिफ्यूजी कैंप में भी रहना पड़ा. बाद में वह भारत आकर बस गईं. उनके कई रिश्तेदार अब भी ईरान में रहते हैं, जबकि एलनाज को ईरान में प्रवेश की अनुमति नहीं है.
ईरान के मौजूदा हालात पर रखी अपनी बात
हाल ही में ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में एलनाज ने ईरान के मौजूदा हालात पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह ईरान के लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि इस्लामिक रिपब्लिक की मौजूदा सरकार के खिलाफ हैं. उनके अनुसार, ईरान के अधिकांश लोग शिक्षित और समझदार हैं तथा उनकी सोच सरकार से अलग है.
एलनाज ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि प्राचीन फारसी शासक साइरस द ग्रेट ने दुनिया का पहला मानवाधिकार चार्टर जारी किया था और यहूदियों को बेबीलोन से मुक्त कराया था. उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद रज़ा पहलवी के शासनकाल में ईरान के अमेरिका और इजराइल के साथ अच्छे संबंध थे, जबकि वर्तमान इस्लामिक गणराज्य की नीतियां अलग हैं.
'मैं वहां गई तो वो मुझे मार डालेंगे'
एलनाज ने यह भी कहा कि 2022 में 22 साल की ईरानी कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए. हिजाब सही ढंग से न पहनने के आरोप में नैतिकता पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महसा अमिनी की मौत दमन के खिलाफ प्रतीक बन गई थी.
उनका कहना है कि उन्होंने उस समय शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिससे उनका परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था. उन्होंने कहा, “मैं ईरान में कदम नहीं रख सकती. अगर मैं वहां गई तो वो मुझे मार डालेंगे. जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में है, मैं अपने देश नहीं लौट सकती.”
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us